देश के कई राज्यों में इन दिनों जहां हनुमान चालीसा विवाद मीडिया की सुर्खियों में है। इसी बीच बिहार की राजधानी पटना में आपसी सौहार्द और भाईचारे की मिशाल देखने को मिली। पटना में एक मंदिर और एक मस्जिद एक-दूसरे की प्रार्थनाओं और समारोहों का सम्मान करते हुए सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल पेश कर रहे हैं। यहां मंदिर और मस्जिद सिर्फ 50 मीटर की दूरी पर हैं। अजान के दौरान मंदिर अपने लाउडस्पीकरों को बंद कर देता है, मस्जिद भी उसी तरह मंदिर के भक्तों के प्रति सम्मान ख्याल रखती है।