अगर हम आसनसोल की भौगोलिक स्थिती देखे तो वह बिहार से सटा हुआ है। ऐसे में आसनसोल में अच्छी संख्या में बिहारी मतदाता भी हैं। वहीं, भोजपुरी स्टार पवन सिंह का बिहार समेत बंगाल के कुछ हिस्सों में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में पार्टी उन्हें आसनसोल से उतारकर टीएमसी को कड़ा मुकाबला देना चाहती है। बता दें कि पवन सिंह का जन्म भोजपुर (आरा) जिले के जोकहरी में हुआ है। उन्होंने देवरा बड़ा सतावेला, भोजपुरिया राजा जैसी प्रमुख भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है। उनका लॉलीपॉप एल्बम युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय है।