5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जगदीश शेट्टार बोले- कर्नाटक में लिंगायत समुदाय के लोग परेशान, बीजेपी ने किया पलटवार

Karnataka Assembly Elections 2023 : कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने मंगलवार को हुबली ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम जगदीश ने कहा कि कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 18 Apr 2023, 3:17 PM IST

jagadish shettar

jagadish shettar

karnataka assembly elections 2023 : कर्नाटक में अगले महीेने की 10 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में खलबली मची हुई है। टिकट को लेकर पूर्व सीएम से लेकर सांसद और विधायक तक में बेचेनी है। इस बार बीजेपी ने कईयों के टिकट काट दिए। इससे नाराज होकर काफी बागी बन गए है। बीजेपी के कई बड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो गए है। इसके बाद अब एक दूसरे पर आरोप लगा रहे है। भगवा पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर ने बीजेपी पर हमला बोला है। वहीं, बीजेपी ने भी इसका पलटवार किया है।

जगदीश शेट्टार ने लगाया ये आरोप


कांग्रेस नेता जगदीश शेट्टार ने मंगलवार को हुबली ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम जगदीश ने कहा कि कर्नाटक के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जो हो रहा है, उससे पता चलता है कि लिंगायत समुदाय के लोग परेशान हैं और उनके (बीएल संतोष) रवैये से हर कोई परेशान है। यह पार्टी को प्रभावित कर रहा है।

बीजेपी ने किया पलटवार


वहीं बीजेपी ने जगदीश शेट्टार के आरोप का पलटवार किया है। भाजपा नेता महेश तेंगिंकाई ने कहा कि पार्टी ने जगदीश शेट्टार साहब को हर पद दिया, सबसे उच्च पद मुख्यमंत्री का होता वह दिया, उन्हें पार्टी नहीं छोड़नी चाहिए थी और कांग्रेस में नहीं जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व CM जगदीश शेट्टर ने दिया इस्तीफा

हुबली-धारावाड़ सेंट्रल सीट पर होगा दिलचस्प मुकाबला


कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने कल यानी सोमवार को तीसरी लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में बीजेपी ने जगदीश शेट्टार की सीट से नए चेहरे को उतारा है। जगदीश शेट्टार की हुबली-धारवाड़ सेंट्रल सीट से बीजेपी ने महेश तेंगिनाकाई को टिकट दिया है। सबसे दिलचस्प मुकाबला हुबली-धारावाड़ सेंट्रल सीट पर देखने को मिलने को उम्मीद है, क्योंकि यहां से बीजेपी ने महेश तेंगिनाकाई का चुनावी मैदान में उतारा है। तेंगिनाकाई का मुकाबला कांग्रेस के जगदीश शेट्टार से होगा।

यह भी पढ़ें- कर्नाटक चुनाव: जगदीश शेट्टर के इस्तीफे पर बीएस येदियुरप्पा बोले, जनता कभी माफ नहीं करेगी