
सरकारी तेल कंपनियों ने 20 दिसंबर के लिए देश भर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ताजा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, राजस्थान, बिहार समेत कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं, जबकि कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। ऐसे में आप घर से निकलने से पहले पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जरूर चेक कर लें।
चेन्नई छोड़ सभी मेट्रोसिटी में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर
दिल्ली, मुंबई, और कोलकाता में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। बुधवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है, जबकि चेन्नई में पेट्रोल की कीमत में 11 पैसे और डीजल में 9 पैसे की मामूली कटौती की गई है।
राजस्थान समेत इन राज्यों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल
तेल कंपनियों की तरफ से बुधवार सुबह 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में पेट्रोल 35 पैसे घटकर 108.19 और डीजल 32 पैसे घटकर 93.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है। बिहार में पेट्रोल 43 पैसे घटकर 109.23 और डीजल 40 पैसे घटकर 95.88 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। गुजरात में पेट्रोल 7 पैसे घटकर 96.50 और डीजल 8 पैसे घटकर 92.24 रुपए प्रति लीटर हो गई है। असम में पेट्रोल 29 पैसे घटकर 98.33 और डीजल 28 पैसे घटकर 90.63 रुपए प्रति लीटर हो गई है। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 103.58 और डीजल 4 पैसे घटकर 96.55 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
जम्मू-कश्मीर में पेट्रोल 26 पैसे घटकर 100.56 और डीजल 33 पैसे घटकर 85.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। झारखंड में पेट्रोल 9 पैसे घटकर 100.21 और डीजल 9 पैसे घटकर 95.00 रुपए प्रति लीटर हो गई है। केरल में पेट्रोल 72 पैसे घटकर 107.86 और डीजल 68 पैसे घटकर 96.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है। तेलंगाना में पेट्रोल 2 पैसे घटकर 111.90 और डीजल 2 पैसे घटकर 99.90 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
इन राज्यों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम
वहीं, देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल महंगी हो गई हैं। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमत में 58 पैसे का इजाफा हुआ है, जिसके बाद यहां पेट्रोल 106.85 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि डीजल के दाम 13 पैसे बढ़े हैं और यह 93.46 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, मणिपुर,ओडिशा, उत्तर प्रदेश और पुडुचेरी में भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली इजाफा हुआ है। वहीं, आज अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड,मिजोरम नागालैंड, पंजाब,सिक्किम, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।
SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव
बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत आपको पता चल जाएगा।
Published on:
20 Dec 2023, 8:54 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.