3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol Diesel Price: देश भर में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, इन राज्यों में सस्ता तो यहां महंगा हुआ तेल

Petrol and diesel rates: तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बदलने के बाद आज देश के लगभग सभी राज्यों में भाव स्थिर हैं। सिर्फ झारखंड और उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 28 Dec 2023, 8:34 AM IST

 Petrol and diesel rates changed across the country oil became expensive in these states and cheaper here

राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने आज (28 दिसंबर) के लिए देश भर में पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी कर दिए है। अपडेट किए गए फ्यूल रेट के मुताबिक, देश के अधिकतर राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि कुछ राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली राहत मिली है। वहीं, कुछ राज्य में मामूली बढ़ोतरी भी हुई है।

महनगरों में इतने में एक लीटर मिल रहा पेट्रोल-डीजल

देश की राजधानी दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये और डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर पर कारोबार कर रहा है।

यहां सस्ता और यहां महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम बदलने के बाद आज देश के लगभग सभी राज्यों में पेट्रोल-डीजल के भाव स्थिर हैं। आज सिर्फ झारखंड और उत्तराखंड में पेट्रोल-डीजल सस्ता हुआ है। झारखंड में पेट्रोल 8 पैसे घटकर 100.13 रुपये और डीजल 7 पैसे घटकर 94.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसके अलावा उत्तराखंड में पेट्रोल 23 पैसे घटकर 95.35 रुपये और डीजल 6 पैसे घटकर 90.48 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, गोवा में पेट्रोल17 पैसे घटकर 97.54 रुपये और डीजल 17 पैसे घटकर 90.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

शहर -शहर पेट्रोल डीजल के दाम


परभणी 109.37 95.77


श्रीगंगानगर 113.49 98.24


मुंबई 106.31 94.27


भोपाल 108.65 93.9


जयपुर 108.48 93.72


रांची 99.84 94.65


पटना 107.24 94.04

चेन्नई 102.63 94.24


बेंगलुरु 101.94 87.89


कोलकाता 106.03 92.76


दिल्ली 96.72 89.62


अहमदाबाद 96.42 92. 17


चंडीगढ़ 96.2 84.26


आगरा 96.35 89.52


लखनऊ 96.57 89.76


पोर्ट ब्लेयर 84.1 79.74

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है। बता दें कि जून 2017 से पहले कीमतों में संशोधन हर 15 दिन के बाद किया जाता थ।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत आपको पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR समेत पूरा उत्तर भारत ठंड और कोहरे की चपेट में, स्कूल-कॉलेज बंद