4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Petrol-Diesel Today Price: पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, इन राज्यों में सस्ता और यहां महंगा हुआ तेल

Petrol-Diesel Today Price: तेल कंपनीयों द्वारा जारी किए गए किमतों में आज हुए बदलाव से कहीं पेट्रोल-डीजल महंगाा तो कहीं सस्ता हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 24 Dec 2023, 8:50 AM IST

  petrol diesel price in rajasthan today on sunday 24 december 2023 heck latest update

आज (24 दिसंबर) से शुरु होने वाले वीेकेंड से पहले सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू बाजारों के लिए तेल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। ऐसे में कहीं घूमने निकलने से पहले आप आज यहां पढ़िए कि किस राज्य में कितने का मिल रहा पेट्रोल-डीजल। बता दें कि तेल कंपनीयों द्वारा जारी किए गए किमतों में आज भी किसी तरह का खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि कुछ राज्यों में कीमतों में बदलाव हुआ है।

चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.3 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। वहीं, चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 106.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमत

हर रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं रेट

सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

SMS से ऐसे चेक करें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल का भाव

बता दें कि राज्य सरकारें ईंधन की कीमतों पर अपने हिसाब से वैट (VAT) लगाती हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम अलग-अलग होते हैं। आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। इसके बाद आपके शहर के पेट्रोल-डीजल की कीमत आपको पता चल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी से दिल्ली, राजस्थान से पंजाब तक कोहरे का कहर, इन राज्यों में बारिश की संभावना

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय