31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Kisan 20th Installment: करोड़ों किसानों का इंतजार होगा खत्म! इस दिन खाते में आ सकती है 20वीं किस्त

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana: पीएम किसान योजना की अब तक 19 किस्तें आ चुकी हैं। देश के करोड़ों किसानों को अब 20वीं किस्त का इंतजार है। हर किस्त में किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाते है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Jul 2025, 4:07 PM IST

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (प्रतीकात्मक फोटो)

PM Kisan 20th Installment: भारत के करोड़ों किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना की की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। किसानों को पहले उम्मीद थी कि जून के अंत में पीएम किसान योजना की किस्त जून के अंत में जारी होगी। लेकिन जून बीत गया और जुलाई के भी कुछ दिन ही बाकी बचे है। अभी तक किसानों के खाते में पैसे नहीं आए है। अब किसानों का यह इंतजार खत्म होने वाला है। माना जा रहा है कि रक्षाबंधन से पहले किसानों को खुशखबरी मिल सकती है।

फरवरी में जारी हुई थी 19वीं किस्त

केंद्र सरकार अब तक इस योजना के तहत 19 किस्त जारी कर चुकी है। हर चार महीने में मोदी सरकार किसानों के खातों में दो हजार रुपए की राशि डालती है। पिछली यानी 19वीं किस्त इस साल के दूसरे महीने में जारी हुई थी।

किसानों को 20वीं किस्ता का इं​तजार

देश के किसानों ​बीते कुछ दिनों से पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त का इंतजार कर रहे है। जुलाई का महीना खत्म होने जा रहा है और अब भी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक ऐेलान नहीं किया गया है। भारत के 9 करोड़ किसानों का अब इंतजार खत्म होने वाला है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन से पहले किसानों के खाते में पैसे आ जाएंगे।

2 अगस्त को जारी होगी 20वीं किस्त?

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार, पीएम किसान की अगली किस्त 2 अगस्त को जारी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के वाराणसी में एक बड़ा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान यूपी को 1 हजार करोड़ रुपये की सौगात देंगे। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसी मौके पर पीएम किसान की 20वीं किस्त भी जारी की जा सकती है। हालांकि अभी तक सरकार की ओर से किसी किस्त की तारीख को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।

सिर्फ इनके खाते में आएंगी 20वीं किस्त

पीएम किसान की 20वीं किस्त के पैसे सभी के खाते में नहीं आएंगे। इसकी 20वीं किस्त का पैसा सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में आएंगे जिन्होंने अपनी ई-केवाईसी करा ली है। खेत का का भू-सत्यापन पूरा हो चुका है, तो आप इसके पात्र है। यदि आपने अभी तक यह काम नहीं किया है तो आपकी किस्त अटक सकती हैं।