अगर आप भी पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो जान लीजिए कि इस बार 20वीं किस्त का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पिछली 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी की गई थी, और अब 20वीं किस्त की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है। आमतौर पर, सरकार हर 4 महीने में 2,000 रुपये की किस्त किसानों के खाते में भेजती है। इस हिसाब से, बीसवीं किस्त जून 2025 में किसानों को मिल सकती है। हालांकि, सरकार की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक तारीख जारी नहीं की गई है, लेकिन इसकी संभावना जल्द ही बन सकती है।