23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर पटना में BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सम्राट चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां

PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर पटना में BJP की ‘सेवा ज्योति यात्रा’, सम्राट चौधरी ने गिनाईं उपलब्धियां

PM Modi 25 Years Public Life: पीएम नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर पटना में भाजपा ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का आयोजन किया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 2047 तक विकसित भारत के लिए समृद्ध बिहार को जरूरी बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Harshul Mehra

•

Updated: 7 Oct 2026, 1:30 PM IST

Bihar news

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Photo-IANS)

PM Modi 25 Years Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से बुधवार को पटना में ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के वर्चुअल संबोधन को बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने सुना। सभा के बाद ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्रीसम्राट चौधरीने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि 25 वर्ष पहले इसी दिन नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने शासन व्यवस्था में बदलाव और सुधार की दिशा में काम किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के तौर पर वह देश की सेवा कर रहे हैं।

'राष्ट्रहित और लोकतंत्र को सर्वोच्च प्राथमिकता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा और जनसंघ की विचारधारा में राष्ट्रहित और लोकतंत्र को हमेशा प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने आपातकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में जनसंघ के कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपने संगठन का विलय तक किया था। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा भाव के साथ राष्ट्र निर्माण का काम आगे बढ़ रहा है।

विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- उनके लिए 'मेवा' महत्वपूर्ण

सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान विपक्षी इंडी गठबंधन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि एक तरफ ऐसे नेतृत्व के साथ लोग काम कर रहे हैं, जिनके मन, दिल और कार्य में सेवा का भाव है, जबकि दूसरी तरफ विपक्षी नेताओं के लिए ‘मेवा’ महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है।

गरीबों, किसानों और महिलाओं के लिए योजनाओं का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, बिजली और पीएम सूर्य घर योजना का जिक्र किया। सम्राट चौधरी ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य आम लोगों के जीवन में बदलाव लाना है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत करोड़ों लोगों को पांच लाख रुपये तक के इलाज की सुविधा मिली है। वहीं, जल जीवन मिशन के जरिए बड़ी संख्या में घरों तक नल से पानी पहुंचाने का काम हुआ है।

किसानों और 'लखपति दीदी' का भी जिक्र

सम्राट चौधरी ने किसानों के खातों में सीधे सहायता राशि भेजने और न्यूनतम समर्थन मूल्य की समीक्षा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बिहार में जीविका दीदियों की भूमिका की चर्चा करते हुए कहा कि बड़ी संख्या में महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले पांच वर्षों में बिहार की एक करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य लेकर सरकार आगे बढ़ेगी।

'समृद्ध बिहार के बिना विकसित भारत का सपना पूरा नहीं होगा'

सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो सकता है, जब बिहार भी समृद्ध बने। उन्होंने लोगों से विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पटना में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।