बता दें कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी बिहार में नमामि गंगे के तहत लगभग 2,190 करोड़ रुपए की लागत से विकसित की गई बारह परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी पटना में यूनिटी मॉल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही बिहार में तीन रेलवे परियोजनाएं भी राष्ट्र को समर्पित किया, जिनमें पाटलिपुत्र से पहलेजा रेलवे लाइन के दोहरीकरण की परियोजना, बंधुआ-पैमार के बीच 26 किमी लंबी नई रेल लाइन और गया में एक एमईएमयू शेड शामिल हैं।