प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यहां पुलिस और सरकार नहीं बल्कि अपराधियों को खुद यह तय करने की छूट है कि उन्हें कब गिरफ्तार होना है। हालांकि इस दौरान प्रधानमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा अप्रत्यक्ष रूप से तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शेख शाहजहां की ओर था, जिसे संदेशखाली में ईडी टीम पर हमले के 55 दिन बाद बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था।