22 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM Modi: बीजेपी की नई टीम संग पीएम मोदी की बैठक, बोले- लोगों से जुड़ाव बढ़ाने पर होगा फोकस

Narendra Modi: बीजेपी की नई संगठनात्मक टीम के साथ बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि नए विचार और नजरिया पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव बढ़ाने में अहम हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 22, 2026

narendra modi

बीजेपी की नई टीम(फोटो-X/@narendramodi)

Narendra Modi BJP meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की नई संगठनात्मक टीम के साथ हुई बैठक को लेकर प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने कहा कि संगठनात्मक बैठकें पार्टी को मजबूत करने और जनता के साथ जुड़ाव को और गहरा करने के लिए नए विचारों और नए नजरिए पर चर्चा का मंच होती हैं। उन्होंने पार्टी के सहयोगियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ हुई बातचीत को शानदार अनुभव बताया। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर पोस्ट कर कहा कि संगठनात्मक बैठकों का फोकस नए विचारों और नए दृष्टिकोण पर होता है। इसका उद्देश्य पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव बढ़ाना है। उन्होंने नई टीम और पार्टी के साथियों के साथ हुई बातचीत को अच्छा अनुभव बताया।

पीएम मोदी ने एक्स पर क्या लिखा?

प्रधानमंत्री ने अपनी पोस्ट में कहा, 'संगठनात्मक बैठकें नए विचारों और नजरिए पर केंद्रित होती हैं, जिनका मकसद पार्टी को मजबूत करना और लोगों के साथ जुड़ाव को गहरा करना होता है। पार्टी के साथियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई!' पीएम मोदी की यह टिप्पणी बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम के साथ संगठनात्मक बैठकों के बाद आई है। नई टीम के गठन के बाद पार्टी में पदाधिकारियों की नई जिम्मेदारियों और संगठन को आगे बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा का दौर शुरू हुआ है।

युवाओं से जुड़ाव बढ़ाने पर बीजेपी का फोकस

यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब बीजेपी ‘जेनजी आउटरीच प्रोग्राम’ के जरिए युवाओं के साथ अपना जुड़ाव बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पार्टी का फोकस युवाओं के बीच संवाद और संगठन की पहुंच को मजबूत करने पर है। इससे एक दिन पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई राष्ट्रीय टीम की पहली परिचय बैठक की अध्यक्षता की थी। इस बैठक के साथ नई टीम के पदाधिकारियों की औपचारिक रूप से नई पारी की शुरुआत हुई।

नितिन नवीन ने पदाधिकारियों को दिए निर्देश

बीजेपी की राष्ट्रीय पदाधिकारी बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में नई टीम के साथ पार्टी के पुराने पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया था। बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदाधिकारियों से युवाओं के साथ ज्यादा से ज्यादा संवाद और जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ युवाओं तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम करने पर भी जोर दिया।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग