
new parliament house
New Parliament Building: भारत का नया संसद भवन बनकर तैयार हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि नव निर्मित संसद भवन का औपचारिक उद्घाटन इस महीने के अंत तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई पार्लियामेंट बिल्डिंग (संसद भवन) का उद्धाटन 28 मई को करेंगे। नए संसद भवन के सिविल स्ट्रक्चर की सफाई शुरू हो गई है। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत बनी ये बिल्डिंग प्रधानमंत्री का ड्रीम प्रोजेक्ट है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें नए संसद भवन के उद्घाटन के लिए आमंत्रित किया। आइए जानते हैं देश के नए संसद भवन का निर्माण कब शुरू हुआ, इसकी कितनी लागत आई और इस बिल्डिंग में क्या विशेषताएं हैं।
970 करोड़ रुपये की लागत का अनुमान
प्रधानमंत्री मोदी 26 मई को 970 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बने नए संसद का उद्घाटन करने जा रहे है। सूत्रों ने कहा कि ऐसी अटकलें हैं कि G20 देशों के संसदों के अध्यक्षों की बैठक इस साल के अंत में नए भवन में हो सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
चार मंजिला भवन में 1,224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था
नए संसद में कई आधुनिक, हाईटेक और सुरक्षा के लिहाज से इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए मार्शल और कर्मचारियों की नई ड्रेस होगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ये नई यूनिफॉर्म NIFT ने डिजाइन की है। साथ ही यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। चार मंजिला संसद भवन में कुल 1,224 सांसदों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
यह भी पढ़ें- नए संसद भवन पर लगा 6.5 मीटर का विशाल अशोक स्तंभ, PM मोदी ने किया अनावरण
गांधी, सुभाष से लेकर प्रधानमंत्रियों की तस्वीरें
नए भवन को भारतीय संस्कृति, क्षेत्रीय कला, शिल्प और वास्तुकला से मिलाकर सजाया जाएगा। डिज़ाइन योजना में केन्द्रीय संवैधानिक गैलरी को स्थान दिया गया है। आम लोग इसे देख सकेंगे। इस संसद भवन में महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सुभाष चंद्र बोस और देश के अन्य प्रधानमंत्रियों के तस्वीर होंगे।
Updated on:
19 May 2023, 6:29 AM IST
Published on:
16 May 2023, 7:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.