
देश के आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर केंद्र की मोदी सरकार ने 2018 के आम बजट में वंदे भारत ट्रेन चलाने का ऐलान किया था। सरकार की इस घोषणा के बाद से अब तक देश को 23 ट्रेनें मिल चुकी हैं। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने 24 सितंबर को देश के 11 राज्यों को 9 नई वंदे भारत ट्रेनों का गिफ्ट दिया। इसके साथ ही देश में अब 32 वंदे भारत ट्रेन हो गई है। सरकार ने सबसे ज्यादा महाराष्ट्र को वंदे भारत की सौगात दिया है।
PM ने दिया वंदे भारत ट्रेन का सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को 11 राज्यों के धार्मिक और पर्यटन स्थलों को जोड़ने के लिए नौ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाया। इन राज्यों में राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, बिहार, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा, झारखंड और गुजरात शामिल है। इनमें से तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहें।
इन रूटों पर चलेंगी नई वंदे भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने आज जिन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई है उनका रूट कुछ इस प्रकार है। केरल- कासरगोड-तिरुवनंतपुरम, राजस्थान- जयपुर-उदयपुर, आंध्र प्रदेश- विजयवाड़ा-चेन्नई, तमिलनाडु- तिरुनेलवेली-चेन्नई, गुजरात- जामनगर-अहमदाबाद, झारखंड और पश्चिम बंगाल- रांची-हावड़ा, तेलंगाना और कर्नाटक- सिकंदराबाद (काचेगुडा)-बेंगलुरु (यशवंतपुर), ओडिशा- राउरकेला-पुरी, बिहार और पश्चिम बंगाल- पटना-हावड़ा है।
महाराष्ट्र के पास है सबसे ज्यादा वंदे भारत
इस समय महाराष्ट्र से कुल 4 वंदे भारत ट्रेन का परिचालन होता है। ये ट्रेनें हैं. मुंबई-गांधीनगर, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-साईं नगर शिरडी और नागपुर-बिलासपुर. मुंबई गांधीनगर के अलावा बाकी तीन जोड़ियां महाराष्ट्र में ही ट्रैवल करती हैं। इनके अलावा बाकी सभी वंदे भारत अंतरराज्यीय सफर करती हैं। इनमें 2 नई वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन 10 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर किया था।
महाराष्ट्र को पहली वंदे भारत ट्रेन 30 सितंबर 2022 को मिली थी। पहली ट्रेन मुंबई से गांधीनगर के बीच सफर करती है। वहीं, सरकार का कहना है कि कम से कम 19 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में वंदे भारत एक्सप्रेस है। जबकि, चंडीगढ़, पंजाब, बिहार और हरियाणा के पास अपनी कोई वंदे भारत नहीं है।
Published on:
24 Sept 2023 06:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
