गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण की वोटिंग 1 दिसम्बर को होगी। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपने प्रचार के अंतिम चरण में रैलियों को संबोधित करने में लगे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार रैली और रोड शो कर रहे हैं। सोमवार 28 नवम्बर को पीएम मोदी गुजरात चुनाव प्रचार के लिए चार रैलियां करेंगे। पीएम मोदी आज कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पालिताणा, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैलियों को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज चार जनसभाएं करेंगे। साथ ही दिल्ली सीएम और आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल सूरत में रोड शो कर मतदाताओं को लुभाएंगे। गुजरात चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार 29 नवंबर को थम जाएगा।