3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेशल ब्लू जैकेट पहने दिखे PM मोदी, कबाड़ में पड़ी बोतलों से किया गया तैयार

पीएम मोदी एक बार फिर अपने कपड़ों को लेकर चर्चा में छाए हुए है। प्रधानमंत्री बुधवार को बजट पर चर्चा के दौरान संसद पहुंचे तो एक खास नीली जैकेट में देखे गए। इस जैकेट को प्लास्टिक की इस्तेमाल हो चुकी बोतलों को रीसाइकल करके बनाया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 8 Feb 2023, 2:34 PM IST

pm modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा अपने खास अंदाज और कपड़ों को लेकर सुर्खियों में रहते है। पीएम मोदी एक बार फिर अपने जैकेट को लेकर चर्चा में है। संसद का बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को खास नीले रंग की जैकेट पहनकर संसद पहुंचे। यह जैकेट प्लास्टिक की बोतलों PET को रिसाइकल कर बनाई गई है। इस जैकेट को पीएम मोदी को सोमवार (6 फरवरी) को ही गिफ्ट किया गया था। दो दिन बाद पीएम इसे पहनकर संसद पहुंच गए। आइए जानते है इसके बारे में।


बता दें कि सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक का आयोजन किया गया था। एनर्जी वीक का उद्येश्य ऊर्जा संक्रमण महाशक्ति के रूप में भारत की बढ़ती ताकत को दिखाना था। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा पीएम मोदी को एक खास जैकेट गिफ्ट में मिली। इसको रीसाइकल की गई पीईटी की बोतलों से तैयार किया गया।


बताया जा रहा है कि दस करोड़ बोतलों को रिसाइकल करने का लक्ष्य रखा गया है। सबसे पहले पेट्रोल पंप के असिस्टेंट को यही जैकेट दी जाएंगी। एक यूनिफॉर्म को बनाने में करीब 28 बॉटल को रिसाइकिल किया जाता है। इसको सबसे बड़ा फायदा पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी। इसके साथ ही पानी की भी भारी बचत होगी।


आपको बता दें कि बीते दिनों केंद्र सरकार ने 19,700 करोड़ रुपये के खर्च के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन शुरू किया है। माना जा रहा है कि अर्थव्यवस्था को कम कार्बन तीव्रता में बदलने की सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता कम करेगा।