30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्चों को देख PM मोदी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, हाथ में छाता लिए छात्रा संग ली सेल्फी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे में सात नए कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया। इस मौके पर दीफू में आयोजित रैली के दौरान प्रधानमंत्री ने असम के लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार, जहां भी हो वहां सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से काम करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 28 Apr 2022, 3:31 PM IST

बच्चों को देख PM मोदी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, हाथ में छाता लिए छात्रा संग ली सेल्फी

बच्चों को देख PM मोदी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, हाथ में छाता लिए छात्रा संग ली सेल्फी

असम के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का असम वासियों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में नाच गाकर प्रधानमंत्री का अभिवादन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी भी इन कलाकारों के साथ घुल मिल गए और सबसे हाथ मिलाया। तो वहीं कुछ बच्चों ने पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी खिंचवाई। तो दूसरी तरफ एक अद्भुत नजारा भी देखने को मिला, जब एक महिला ने उनके पैर छुए तो प्रधानमंत्री ने झुक कर उन्हें प्रणाम किया।

इस दौरान पीएम मोदी ने राज्य में कई परियोजनाओं की नींव भी रखी। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के डिफू में शांति एकता और विकास रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्वोत्तर में डबल इंजन की सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के मंत्र पर काम कर रही है।

तो वहीं असम में प्रधानमंत्री के स्वागत में स्कूलों के बच्चे पारपंरिक परिधानों में मैदान में मौजूद थे। बच्चों को देखकर पीएम मोदी खुद को रोक नहीं पाएं और सुरक्षा घेरा तोड़कर उनसे मिलने पहुंच गए। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए और उनसे मिलने को बेताब होते दिखे। प्रधानमंत्री मोदी ने भी बच्चों से मुलाकात करने पहुंच गए और उनसे हाथ मिलाते नजर आए।

यह भी पढ़ें: एक हफ्ते में तेजस्वी-नीतीश की दूसरी मुलाकात, JDU की इफ्तार पार्टी में पूरे लालू परिवार को गया न्योता

इसी बीच एक छात्रा पीएम मोदी के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए पहुंच गई, तो पीएम भी उसे इंकार नहीं कर पाए। पीएम मोदी ने छात्रा के साथ हाथ में छाता लिए सेल्फी खिंचवाई। इसी बीच कई कलाकार ने पीएम मोदी के पांव छूने चाहे तो उन्होंने उन्हें रोक दिया और खुद उनके आगे झुकते नजर आए।

आपको बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने असम दौरे के दौरान डिब्रूगढ़ कैंसर हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के साथ ही विकास के कई कामों का शिलान्यास भी किया। उन्होंने असम में 7 नए कैंसर अस्पतालों की नींव रखी, इसी के साथ ही पशु चिकित्सा विज्ञान, कृषि, मॉडल सरकारी कॉलेजों की नींव रखी। पीएम मोदी ने कहा कि पूर्वोतर के कई हिस्सौों में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति में सुधार आने पर आफस्पा हटाया गया, पूर्वोतर से पूरी तरह इसे हटाने के प्रायास चल रहे हैं।

पीएम ने कहा कि आज ये संकल्प कार्बी आंगलोंग की इस धरती पर फिर सशक्त हुआ है। असम की स्थाई शांति और तेज विकास के लिए जो समझौता हुआ था, उसको ज़मीन पर उतारने का काम तेज़ी से चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले आठ सालों के दौरान करीब 75 फीसदी हिंसा में कमी आई है। नॉर्थ ईस्ट में सरकार और समाज के सामुहिक प्रयासों से जैसे-जैसे शांति लौट रही है, वैसे-वैसे पुराने नियमों में भी बदलाव किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: सुब्रत राय को पटना हाई कोर्ट ने पेश होने के दिए आदेश, सहारा इंडिया के इन्वेस्टर्स को जल्द मिल सकता है पैसा वापस!

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग