
पीएम नरेंद्र मोदी ने 31 जनवरी, 2024 को संसद में राष्ट्रपति द्वारा दिए गए अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथ लेते हुए वंशवाद की राजनीति पर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा, 'राजनाथ, अमित शाह के पास अपनी पार्टियां नहीं हैं। सोनिया गांधी का नाम लिए बगैर पीएम ने कहा कि पिछली बार भी कुछ ने सीटें बदली थीं। मैंने सुना है कि कई लोग इस बार भी अपनी सीटें बदलने की सोच रहे हैं। यह भी सुना है कि कई लोग अब लोकसभा की बजाय राज्यसभा जाना चाहते हैं। वे स्थिति का आकलन कर अपनी राह तलाश रहे हैं।'
आज लोकसभा में जैसे ही एक विपक्षी सांसद ने अल्पसंख्यकों के लिए कुछ भी नहीं होने का मुद्दा उठाया, उसका जवाब देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'हो सकता है कि आपके यहां मछुआरे अल्पसंख्यक नहीं हों, हो सकता है कि आपके यहां पशुपालक अल्पसंख्यक नहीं हों, हो सकता है कि किसान अल्पसंख्यक न हों।" आपके यहां अल्पसंख्यक, शायद आपके यहां महिलाएं अल्पसंख्यक नहीं...क्या हो गया है आपको? कब तक बंटवारे के बारे में सोचते रहोगे? कब तक बांटते रहोगे?
'राजनाथ और शाह के पास नहीं है अपनी पार्टियां'
'पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के जवाब में कहा,'लगभग 60 से अधिक सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। मैं उन सभी को धन्यवाद देता हूं. मैं विशेष रूप से विपक्ष द्वारा लिए गए संकल्प की सराहना करता हूं। उनके भाषण से, मेरा और देश का विश्वास दृढ़ हो गया है कि उन्होंने लंबे समय तक वहां (विपक्षी बेंच पर) रहने का फैसला किया है।'
'विपक्ष के कई लोग चुनाव लड़ने की हिम्मत खो चुके हैं'
पीएम मोदी ने कहा, 'वे (विपक्ष) विपक्ष के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहे। मैंने हमेशा कहा है कि देश को एक अच्छे विपक्ष की जरूरत है। मैं देख रहा हूं कि आपमें से कई लोग (विपक्ष) चुनाव लड़ने की हिम्मत भी खो चुके हैं।'
यह भी पढ़ें - लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न मिलने की घोषणा पर पीएम मोदी ने कहा, 'यह मेरे लिए बेहद भावुकता भरे क्षण'
Published on:
5 Feb 2024, 5:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.