2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविधान दिवस समारोह में PM मोदी ने कहा मैंने संविधान की मर्यादा में रहकर काम किया

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारे संविधान में भगवान राम, सीता, हनुमान, बुद्ध, महावीर, गुरु गोविंद सिंह जी जैसे कई महापुरुषों के चित्र हैं। इससे हमें मानवीय मूल्य मिलते है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Devika Chatraj

•

Updated: 27 Nov 2024, 9:36 AM IST

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) परिसर में आयोजित संविधान दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, संविधान हमारे वर्तमान और भविष्य का मार्गदर्शक है। इसने हर मुश्किल में उचित मार्ग दिखाया है। हर जरूरत और अपेक्षा पर खरा उतरा है। तभी तो आज जम्मू कश्मीर में पहली बार संविधान दिवस मनाया गया है। पीएम मोदी बोले कि भारत के भविष्य का मार्ग बड़े सपनों और संकल्पों की सिद्धि का है। हर एक नागरिक को गरिमा पूर्ण जीवन मिले। पीएम ने कहा, हमारे संविधान में भगवान राम, सीता, हनुमान, बुद्ध, महावीर, गुरु गोविंद सिंह जी जैसे कई महापुरुषों के चित्र हैं। इससे हमें मानवीय मूल्य मिलते है।

नागरिकों के लिए कही ये बात

पीएम मोदी ने कहा कि, हमारे संविधान निर्माता ये जानते थे कि भारत की आकांक्षाएं, भारत के सपने समय के साथ नई ऊंचाई पर पहुंचेंगे। वे जानते थे,भारत के नागरिकों की जरूरतें बदलेंगी, चुनौतियां बदलेंगी। इसलिए उन्होंने हमारे संविधान को महज कानून की एक किताब बनाकर नहीं छोड़ा, बल्कि इसको एक जीवंत, निरंतर प्रवाहमान धारा बनाया। प्रधानमंत्री मोदी बोले कि संविधान ने मुझे जो काम दिया है, मैंने उसकी मर्यादा में रहने का प्रयास किया है। उन्होंने सरकार की उपलब्धियो का जिक्र करते हुए कहा, 10 वर्षों में 53 करोड़ से ज्यादा भारतीयों का बैंक खाता खुला है, चार करोड़ बेघर लोगों को पक्का घर मिला, 10 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिला। पीएम मोदी ने 26/11 के आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़े: भारत जोड़ो की तर्ज पर कांग्रेस चलाएगी EVM के खिलाफ अभियान

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय