30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी ने UK पीएम ऋषि सुनक से की बात, कहा- मिलकर दोनों देशों के रिश्ते मजबूत करेंगे, जल्द हो सकता है FTA पर एग्रीमेंट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के नव निर्वाचित पीएम ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Oct 2022, 9:54 PM IST

pm narendra modi uk pm rishi sunak

pm narendra modi uk pm rishi sunak

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से बात की है। इस दौरान दोनो देंशों के रिश्ते मजबूत करने की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने अपने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने लिखा, आज यूके के पीएम के रूप में कार्यभार संभालने पर ऋषि सुनक को बधाई दी। हम अपनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे। हम व्यापक और संतुलित एफटीए को लेकर निष्कर्ष पर पहुंचने के महत्व को लेकर सहमत जताई है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने भी ट्वीट कर खुशी जताई।


ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक ने प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने ट्वीट किया है कि यूके और भारत काफी कुछ शेयर करते हैं। हम अपने सुरक्षा, रक्षा एवं आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने में लगे हैं। ऐसे में हमारे दो महान लोकतांत्रिक देश क्या कुछ हासिल कर सकते हैं। उसे लेकर मैं उत्साहित हूं।


पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत और ब्रिटेन के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट की नींव अपनी भारत यात्रा के दौरान रखी थी। जॉनसन ने अपनी यात्रा के दौरान एफटीए को मंजूरी दी थी। इसके बाद पीएम ट्रस ने भी जॉनसन के फैसला का स्वागत किया था। इसके साथ ही उन्होंने भारत के साथ एफटीए पर बातचीत को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई थी।


यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक के ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनने का क्या असर होगा?



एक फ्री ट्रेड एग्रिमेंट या मुक्त व्यापार समझौता होता है जिसमें सीमा शुल्क और गैर-टैरिफ जैसी बाधाओं को व्यापार में कम या समाप्त कर दिया जाता है। एफटीए में गुड्स एंड सर्विसेज के ट्रेड, इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स एंड इन्वेस्टमेंट जैसे मुद्दों पर खासतौर पर फ्री और टैरिफलेस व्यापार पर सहमति बनाई जाती है। इस समझौते के जरिए कई चीजों पर सहमति बनी है, जो अपनी जरूरत के अनुसार, सामान की आयात निर्यात कर सकते है।

यह भी पढ़ें- Rishi Sunak बने यूके के प्रधानमंत्री, बधाईयाँ मिली Ashish Nehra को, कारण जानकार हँसी नहीं रुकेगी