
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों से जब्त किए गए कैश को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें छापेमारी के दौरान बरामद किया गया नोटों का जखीरा दिख रहा है। पीएम मोदी ने वीडियो के साथ कांग्रेस पर हमला करते हुए लिखा, “भारत में, 'मनी हीस्ट' फिक्शन की जरूरत किसे है, जब आपके पास कांग्रेस पार्टी है, जिसकी डकैतियां 70 सालों से फेमस हैं और गिनती में आने वाली हैं!”
[typography_font:14pt;" >6 दिनों से चल रही है छापेमारी
बता दें कि बीते 6 दिसंबर से आयकर विभाग की टीम राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ओडिशा, झारखंड समेत 25 ठिकानों से 350 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद किए है। इसके अलावा इनकम टैक्स की टीम ने तीन किलो से ज्यादा सोना भी बरामद किया है।
कांग्रेस ने खुद को किया किनारे
मालूम हो कि कांग्रेस ने इस कैश कांड से किनारा कस लिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का धीरज साहू के कारोबार से कोई लेना देना नहीं है। इस बारे में केवल वह बता सकते हैं और उन्हें बताना चाहिए।
यह भी पढ़ें: 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बोलीं शेहला रशीद , कहा - फैसले से कुछ हद…
Updated on:
12 Dec 2023 03:25 pm
Published on:
12 Dec 2023 03:23 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
