6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bengal Bypoll: रेजीनगर में वोटिंग के दौरान हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया

रेजीनगर उपचुनाव को लेकर एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए पुलिस कार्रवाई और पार्टी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए। उन्होंने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की।
2 min read
Google source verification
Humayun Kabir AJUP

एजेयूपी (AJUP) पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर (Photo-IANS)

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव को लेकर वोटिंग हो रही है। वहीं वोटिंग के दौरान आम जनता उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं उन्होंने वोट डालने के बाद कहा कि पिछले दो महीनों से बहरामपुर के एसपी मुस्लिम मतदाताओं को जबरन निशाना बना रहे हैं। मेरे 64 लोगों को दो महीने से हिरासत में रखा गया है। उनके पास जमानत मिलने का कोई मौका नहीं है।

इससे पहले हुमायूं कबीर ने उपचुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने बीजेपी और पुलिस कार्रवाई को लेकर आरोप लगाए है। कबीर ने कहा कि रेजीनगर में इस बार मतदान प्रतिशत पहले जैसा नहीं रहेगा और चुनाव खत्म होने के बाद तस्वीर साफ हो जाएगी।

हुमायूं कबीर ने कहा कि 23 अप्रैल 2026 को जब मैंने यहां से चुनाव लड़ा था, तब मुझे अकेले 1 लाख 24 हजार वोट मिले थे। अब उपचुनाव हो रहा है। इस बार 93 फीसदी मतदान होने की कोई संभावना नहीं है। मतदान का दिन खत्म होने दीजिए, इसके बाद आपको मतदान प्रतिशत पता चल जाएगा। 

‘BJP के जीतने की कोई संभावना नहीं’

इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर भी निशाना साधा। AJUP प्रमुख ने कहा कि बीजेपी चुनाव को लेकर डरी हुई है। उन्होंने दावा किया कि BJP के जीतने की कोई संभावना नहीं है। 

पुलिस पर लगाया कार्रवाई का आरोप

हुमायूं कबीर ने पुलिस पर उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि एक दिन पहले तक उनकी पार्टी के 64 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा चुका था। कबीर ने आरोप लगाया कि कार्रवाई विशेष रूप से मुस्लिम पुरुषों को निशाना बनाकर की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के BJP को वोट देने की संभावना नहीं है, उनके खिलाफ पुलिस कथित तौर पर दुश्मनी के कारण कार्रवाई कर रही है। कबीर ने दावा किया कि ऐसी कार्रवाई का असर चुनाव में अलग तरीके से दिखाई दे सकता है।

रेजिनगर में चुनाव से पहले AJUP कार्यकर्ताओं की कथित गिरफ्तारी को लेकर कबीर पुलिस थाने के सामने धरने पर भी बैठे थे और चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी।

‘स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना आयोग और CM की जिम्मेदारी’

हुमायूं कबीर ने आगे कहा कि आम लोगों को बिना डर के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले करीब दो महीने से पुलिस की ओर से कथित कार्रवाई हो रही है और इसे रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना चुनाव आयोग और राज्य के मुख्यमंत्री, दोनों की जिम्मेदारी है। पुलिस को आम लोगों पर खुले तौर पर अत्याचार नहीं करना चाहिए।