30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Global Patidar Business Summit: सूरत में आज ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Global Patidar Business Summit: प्रधानमंत्री मोदी आज ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (GPBS) का गुजरात के सूरत शहर में दोपहर 12 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उद्घाटन करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 29 Apr 2022, 8:15 AM IST

PM Modi To Hold Meeting With Chief Ministers Today Due to Increasing Case of Coronavirus In India

PM Modi To Hold Meeting With Chief Ministers Today Due to Increasing Case of Coronavirus In India

Global Patidar Business Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, शुक्रवार को गुजरात के सूरत में विश्व पाटीदार समाज की संस्था सरदारधाम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट (जीपीबीएस) का द्घाटन करेंगे। पीएम मोदी ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी। इस समिट में MSMEs, स्टार्ट-अप, इनोवेशन, के विभिन्न फ्लू शामिल होंगे।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि "कल दोपहर 12 बजे, 29 अप्रैल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ग्लोबल पाटीदार बिजनेस समिट का उद्घाटन करेंगे। ये शिखर सम्मेलन सूरत में आयोजित किया जा रहा है और इसका उद्देश्य युवाओं में उद्यमिता और मूल्य निर्माण को प्रोत्साहित करना है।"

प्रधानमंत्री कार्यालय की एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सरदारधाम पाटीदार समुदाय के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति प्रदान करने के लिए 'मिशन 2026' के तहत जीपीबीएस का आयोजन कर रहा है।

यह भी पढ़े - बच्चों को देख PM मोदी ने तोड़ा सुरक्षा घेरा, हाथ में छाता लिए छात्रा संग ली सेल्फी

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार शिखर सम्मेलन हर दो साल में आयोजित किया जाता है। पहले दो शिखर सम्मेलन 2018 और 2020 में गांधीनगर में आयोजित किए गए थे, और वर्तमान में ये शिखर सम्मेलन सूरत में आयोजित किया जा रहा है। GPBS 2022 का मुख्य विषय "आत्मनिर्भर समुदाय से आत्मानिर्भर गुजरात और भारत" है।

PMO द्वारा शेयर की गई इस प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य समुदाय के भीतर छोटे, मध्यम और बड़े उद्यमों को एक साथ लाना है; नए उद्यमियों का पोषण और समर्थन करना और शिक्षित युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार सहायता प्रदान करना। 29 अप्रैल से 1 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय शिखर सम्मेलन में सरकारी औद्योगिक नीति, MSMEs, स्टार्ट-अप, इनोवेशन, के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग