29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी आज संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर देंगे सवालों के जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सवालों के जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम को लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान विशेषकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उठाए गए सवालों का जवाब देंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 7 Feb 2022, 8:20 AM IST

pm modi

pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संसद में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर सवालों के जवाब देंगे। पीएम मोदी शाम को लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब देंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान विशेषकर पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उठाए गए सवालों का जवाब देंगे। कोरोना की तीसरी लहर के चलते संसद के बजट सत्र की कार्यवाही दो पालियों में चल रही है। सुबह 10 बजे से राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होती है वहीं शाम को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होती है। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान 12 घंटे से अधिक समय तक संसद चली है। वहीं, राज्यसभा में सदन के लिए निर्धारित समय का 100 फीसदी इस्तेमाल किया गया।

राहुल गांधी ने लगाया था ये आरोप
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के लिए चार दिन का समय निर्धारित किया गया था। अब आज पीएम मोदी लोकसभा में विपक्ष के सवालों का जवाब दे सकते हैं। बीते दिनों कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए केंद्र पर आरोप लगाते हुए कहा था कि केंद्र सरकार की पूंजीपति समर्थक नीति की वजह से आज अमीर और गरीब दो तरह के भारत नजर आते हैं। इसके साथ कांग्रेस नेता ने बढ़ती महगांई, बेरोजगारी को लेकर भी मोदी सरकार पर हमला बोला है।

यह भी पढ़ें - राज्यसभा में उठा ललितपुर-सिंगरौली रेलवे लाइन रूट में परिवर्तन का मुद्दा, जांच की मांग


दो चरण में चलेगा बजट सत्र
आपको बता दे कि संसदीय मामलों की केंद्रीय समिति ने संसद के बजट सत्र का पहला चरण 31 जनवरी से 11 फरवरी तक चलेगा। इसके बाद दूसरा चरण 14 मार्च से 8 अप्रैल तक बुलाने की सिफारिश की है। सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संबोधन से की गई थी। 12 फरवरी से एक माह की छुट्टी रहेगी और दूसरा चरण 14 मार्च से शुरू होगा, जो आठ अप्रैल तक चलेगा।

यह भी पढ़ें - अब संसद में उठने लगी सूखा मैन्युअल- 2016 में बदलाव की मांग, राजस्थान के इस सांसद ने उठाई आवाज



ओवैसी हमले मामले में बयान देंगे अमित शाह
माना जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा और राज्यसभा में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हुए हमले के मामले में बयान दे सकते है। ओवैसी के काफिले पर तीन फरवरी को उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में पिलखुवा थाने के अंतर्गत एक स्थान पर हुए हमले के संबंध में बयान देंगे।