1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘हमें गरीब बनाने के लिए धन्यवाद’ से ‘मोदी है तो मुंबई है’, PM मोदी के वीडियो पर यूजर का तंज

Social Media Reaction: पीएम मोदी ने 7.8% GDP ग्रोथ का जिक्र करते हुए विदेश यात्रा, विदेश में शादी और गैर-जरूरी सोने की खरीद से बचने की अपील की। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स ने समर्थन के साथ-साथ महंगाई, GDP और आर्थिक हालात को लेकर सवाल भी उठाए।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Sep 01, 2026

PM Narendra Modi

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो (Photo-IANS)

PM Narendra Modi Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देशवासियों से विदेश में छुट्टियां मनाने, विदेश में शादी करने और जरूरत न होने पर सोना खरीदने से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए लोगों को अपनी खरीदारी और खर्च को लेकर अधिक जागरूक होना चाहिए।

पीएम मोदी ने देशवासियों को 7.8 प्रतिशत आर्थिक विकास दर दर्ज करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आत्मनिर्भरता और स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देना जरूरी है।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर विदेश यात्रा सिर्फ घूमने-फिरने के लिए कर रहे हैं, तो ऐसा करने से बचें। अगर शादी विदेश में करने की योजना है, तो ऐसा न करें। और अगर जरूरी नहीं है, तो सोना भी न खरीदें।

लोगों ने सोशल मीडिया पर दी प्रतिक्रिया

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने पीएम मोदी की तारीफ की तो कई ने आरोप भी लगाए है। एक यूजर ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- हमें गरीब बनाने के लिए धन्यवाद। हम इससे भी बुरा झेलने के लिए तैयार हैं। मोदी है तो मुंबई है।

एक अन्य यूजर ने लिखा- GDP का वो नंबर जिस पर कोई यकीन नहीं करता। पिछले 24 महीनों में इंडियन स्टॉक मार्केट 15 प्रतिशत नीचे गया है जबकि बाकी दुनिया में 65 प्रतिशत की बढ़त हुई है। रुपया सबसे खराब परफॉर्म करने वाली करेंसी है। GDP % में जितना ज़्यादा हेरफेर होगा, दुनिया का भारत पर से उतना ही भरोसा कम होता जाएगा।

एक यूजर ने लिखा- तथाकथित GDP ग्रोथ के बावजूद भारत को गरीब बनाने के लिए धन्यवाद। भारत के आम आदमी की जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ा है। यहां तक ​​कि हर कोई महसूस कर रहा है कि हेल्थकेयर, एजुकेशन, ज्यूडिशियल, इलेक्शन, रूल ऑफ़ लॉ और भारत के सिस्टम के सभी सेक्शन खत्म हो रहे हैं।

एक्स पर यूजर ने लिखा- बंद करो! इतनी ज्यादा महंगाई के साथ, GDP अपने आप बढ़ना तय है। गरीब लोग खाना खरीदने के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं। हमारी प्रति व्यक्ति आय बांग्लादेश से भी कम हो गई है। यह कैसी बकवास बात है? क्या आपको कोई शर्म नहीं है?

एक अन्य यूजर ने लिखा- अडानी, अंबानी की ग्रोथ को जीडीपी का ग्रोथ बताके हिंदुस्तानियों को खुशी मनाने बोल रहे है, अरे ग्राउंड पे देखो पब्लिक का क्या हाल है, गोल्ड गिरबी रख रही है घर बेचने के लिए, कमर तोर महंगाई, अगर जीडीपी की ग्रोथ 7.8 है तो ग्राउंड पे क्यों नहीं दिख रही है।

दीप जेन नाम के यूजर ने एक्स पर लिखा- अगर महंगाई पर काबू नहीं पाया गया तो आम लोगों को क्या फ़ायदा होगा? लोग दिन-ब-दिन गरीब होते जा रहे हैं।

नवीन दुबे ने एक्स पर लिखा- 2047 तक 'विकसित भारत' का सपना भारत की युवा शक्ति ही पूरा करेगी! वैश्विक चुनौतियों के बीच 7.8% की ऐतिहासिक GDP ग्रोथ भारत की मजबूती का प्रतीक है। आत्मनिर्भर भारत और स्वावलंबी युवा का यह संकल्प आगे भी जारी रहेगा! मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देंगे और देश को विश्वगुरु बनाएंगे।