कोच्चि के एक शख्स ने कथित रूप से मलयालम में लिखे इस पत्र को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के. सुरेंद्रन के ऑफिस में भेजा था। इसके बाद सुरेंद्रन ने उसे पिछले हफ्ते पुलिस को सौंप दिया। शुरू में पुलिस ने एन.के जॉनी नाम के एक शख्स का पता लगाया, जिसका पता पत्र में दिया गया था। उस खत में कहा गया था कि पीएम मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तरह ही खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कोच्चि के मूल निवासी जॉनी ने पत्र लिखे जाने से इनकार किया।