30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी आज ‘सूरत डायमंड बुर्स’ का करेंगे उद्घाटन, 4500 से ज्यादा ऑफिस, जानें दुनिया की सबसे बड़ी इमारत की खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विश्व के सबसे बडे सूरत डायमंड बुर्स और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करेंगे। सूरत में 175 देशों के झंडे फिर से लहराएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Dec 2023, 7:44 AM IST

surat_diamond_bourse444_1.jpg

गुजरात की आर्थिक राजधानी सूरत में रविवार को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विश्व की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग ‘सूरत डायमंड बुर्स’ का उद्घाटन करेंगे, उसी के साथ सूरत के इतिहास के पुनर्जीवित होने की शुरुआत हो जाएगी। 16वी-17वीं शताब्दी के इतिहास के पन्नों में सूरत वैश्विक व्यापार का बड़ा केन्द्र था, 84 देशों के लोग यहां व्यापार के लिए आते थे। अब सूरत डायमंड बुर्स के शुरू होने से कहानी फिर दोहराई जाएगी। सूरत के डायमंड बुर्स में हीरों और ज्वैलरी की खरीदी के लिए दुनिया के 175 देशों के लोग यहां आएंगे। इसके लिए सूरत के एयरपोर्ट को भी अंतरराष्ट्रीय टर्मिनल का दर्जा दे दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी रविवार को नए टर्मिनल का भी उद्घाटन करेंगे।


175 देशों के व्यापारियों आएंगे सूरत

विश्व केद 90 फीसदी हीरों की कट-पॉलिशिंग के साथ अब सूरत हीरे और ज्वैलरी का ट्रेडिंग हब भी बनेगा। इसी उद्देश्य के साथ खजोद में 3500 करोड़ की लागत से सूरत डायमंड बुर्स का निर्माण किया गया है। 4500 ऑफिसों वाले विश्व की सबसे बड़े कमिर्शियल हब का रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विधिवत उद्घाटन करेंगे। इसी के साथ सूरत अब डायमंड ट्रेडिंग का भी बड़ा वैश्विक केंद्र बन जाएगा, जो सूरत की विकास गाथा में एक और अध्याय जोड़ देगा। एक्सचेंज की स्थापना का उद्देश्य भारत से हीरे, रत्न और आभूषणों के आयात, निर्यात और व्यापार को बढ़ावा देना और हीरे के उत्पादन में शामिल छोटे और बड़े उद्यमों, एमएसएमई को आधुनिक बुनियादी ढांचा और वैश्विक मंच प्रदान करना है। सूरत में 175 देशों के व्यापारियों को पॉलिश किए हुए हीरे खरीदने का मंच मिलेगा। खास बात यह है कि सूरत डायमंड बुर्स के विश्व स्तरीय प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए कोई एक व्यक्ति या कंपनी नहीं, बल्कि 4,200 व्यापारी एक साथ आगे आए।

दुनिया का सबसे बड़ा व्यापार केन्द्र

दुनिया की सबसे बड़ी ऑफिस बिल्डिंग अमेरिका की पेंटागन मानी जाती है, जिसका निर्माण 65 लाख वर्ग फुट में हुआ था। अब इसकी जगह सूरत में 67 लाख वर्ग फुट में बनी डायमंड बुर्स बिल्डिंग ने ले ली है। इतना ही नहीं, नौ टावरों में फैली यह एक ग्रीन बिल्डिंग है और इसमें नवीकरण और ग्रीन एनर्जी के लिए उच्चतम प्लैटिनम ग्रेडेशन हैं। साथ ही यहां वे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है, जो दुनिया में सबसे अच्छी कही जा सकती है।

यह भी पढ़ें- सूरत एयरपोर्ट को मिला इंटरनेशनल दर्जा, इसके साथ डायमंड बुर्स का भी होगा उद्धाटन, डिटेल में जानें इसकी खासियत

देश-विदेश के 25 हजार लोग आएंगे

अनुमान लगाया जा रहा है कि बुर्स के उद्घाटन समारोह में देश-विदेश के करीब 25 हजार से अधिक आमंत्रित मौजूद रह सकते हैं। विभिन्न देशों के 300 से अधिक हीरा उद्यमी भी आएंगे। सूरत के अधिकतर होटल बुक हैं।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: कुख्यात ड्रग तस्करों पर बड़ा एक्शन, लाखों की संपत्ति कुर्क