30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पीएम मोदी ने किया एम्स के झज्झर कैंपस में इन्फोसिस के 806 बेड के ‘विश्राम सदन’ का उद्घाटन

पीएम नरेंद्र मोदी ने आज झज्झर में इन्फोसिस के 806 बेड के 'विश्राम सदन' का उद्घाटन किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Oct 2021, 1:12 PM IST

PM Modi inaugurates 806-bedded Infosys made Vishram Sadan in Jhajjar

PM Modi inaugurates 806-bedded Infosys made Vishram Sadan in Jhajjar

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 21 अक्टूबर 2021 को इन्फोसिस के 806 बेड के 'विश्राम सदन' का उद्घाटन किया। इन्फोसिस द्वारा निर्मित यह 'विश्राम सदन' दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स / AIIMS) के झज्झर परिसर में बनाया गया है। पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए इन्फोसिस के विश्राम सदन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए संबोधित भी किया। इस उद्घाटन और संबोधन को पीएम मोदी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर स्ट्रीम भी किया गया।

विश्राम सदन का उद्देश्य

इन्फोसिस के 806 बेड के विश्राम सदन का उद्देश्य कैंसर के रोगियों को इलाज के दौरान अच्छी सुविधा प्रदान करना है। कैंसर के इलाज के लिए मरीजों को लंबे समय तक अस्पताल में रहना पढ़ता है। ऐसे में विश्राम सदन कैंसर के मरीजों को वातानुकूलित आवास प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी ने ग्लोबल तेल और गैस कंपनियों के सीईओ और एक्सपर्ट्स से की बातचीत, कई अहम विषयों पर की चर्चा

93 करोड़ रुपये की लागत से बना इन्फोसिस का विश्राम सदन

इन्फोसिस के 806 बेड का विश्राम सदन 93 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह सदन अस्पताल के झज्जर परिसर स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई / NCI) के ओपीडी (OPD) ब्लॉक के करीब बना है।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी का भ्रष्टाचार के खिलाफ बयान, "देश लूटने वाले लोग कितने ही ताकतवर क्यों न हो, सरकार उनकों नहीं छोड़ती"

कार्यक्रम में शामिल अन्य लोग

विश्राम सदन के उद्घाटन कार्यक्रम में पीएम मोदी के आलावा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और इन्फोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए शामिल होंगे।

यह भी पढ़े - पीएम मोदी के आइडिया 'वन सन वन वर्ल्ड वन ग्रिड' का जल्द ही होगा शुभारंभ

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग