Lok Sabha Elections 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने कांग्रेस, परिवारवाद, बीआरएस और तेलंगाना के विकास पर बात की। पीएम ने कहा कि मैं जब भी परिवारवाद की राजनीति की बात करता हूं, तो विपक्ष के लोग कहते हैं कि मोदी का तो कोई परिवार ही नहीं है। मैं इन्हें बताना चाहता हूं कि मेरा देश 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं। देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए मैं अपना पूरा जीवन खपा दूंगा।