हाल ही में प्रधानमंत्री दक्षिण राज्य तमिलनाडु, केरल के साथ महाराष्ट्र, बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल का दौरा कर चुके हैं। आगामी 10 दिनों में पीएम मोदी देश भर के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 29 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इनमें जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, तमिलनाडु, असम, पश्चिम बंगाल, बिहार,अरुणाचल प्रदेश,गुजरात और दिल्ली शामिल हैं।