थिप्पन्ना उत्तरी कर्नाटक के विजयपुरा जिले के रहने वाले थे। उनकी शादी तीन साल पहले अपने ही गांव की पार्वती से हुई थी। शादी के बाद दोनों इलेक्ट्रॉनिक सिटी में किराए के मकान में रहते थे। उनके कोई संतान नहीं थी। पुलिस कांस्टेबल ने सुसाइड लेटर में बताया है कि गुरुवार को जब उसने फोन किया, तो उसके ससुर यमुनप्पा ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए कहा कि तुम मर जाओ, मेरी बेटी ठीक हो जाएगी। तुम्हारे बगैर भी उसका जीवन चल जाएगा। सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।