scriptराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर ट्वीट कर दी बधाई | President Kovind, PM Modi greets Maharashtra,Gujarat on foundation day | Patrika News
नई दिल्ली

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर ट्वीट कर दी बधाई

वर्ष 1960 में एक मई के दिन ही महाराष्ट्र और गुजरात अलग-अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आए थे। इससे पहले, दोनों राज्य बंबई प्रांत का हिस्सा थे। इस दिवस के मौके पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने राज्यों की प्रगति और लोगों की समृद्धि की कामना की है।

नई दिल्लीMay 01, 2022 / 01:20 pm

Archana Keshri

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर ट्वीट कर दी बधाई

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर ट्वीट कर दी बधाई

महाराष्ट्र और गुजरात के लिए 1 मई का दिन बहुत ही खास माना जाता है। इस दिन दोनों ही राज्यों का स्थापना दिवस मनाया जाता है। बता दें भारत के स्वतंत्र होने के समय मजरात बॉम्बे प्रदेश का हिस्सा था। मगर 1 मई 1960 के दिन बॉम्बे प्रदेश को दो राज्यों में विभाजित कर दिया गया। और दो अलग-अलग राज्यों के रूप में महाराष्ट्र और गुजरात अस्तित्व में आए थे।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को महाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रपति भवन ने कोविंद के हवाले से ट्वीट किया, “राज्य स्थापना दिवस पर महाराष्ट्र के सभी लोगों को बधाई। छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा फुले और बाबा साहेब जैसी महान विभूतियों ने महाराष्ट्र व भारत को अपने योगदान से समृद्ध किया है। राष्ट्र के आर्थिक विकास में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। मैं राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।”
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1520587941340336128?ref_src=twsrc%5Etfw
एक अन्य ट्वीट में राष्ट्रपति ने कहा, “गुजरात दिवस पर राज्य के सभी निवासियों को शुभकामनाएं। महात्मा गांधी और सरदार पटेल की धरती विकास के मानकों पर देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां के प्रगतिशील लोगों और उद्यमियों ने पूरे विश्व में गुजरात व भारत की विशेष पहचान बनाई है। मैं राज्य की निरंतर प्रगति की कामना करता हूं।”
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1520587229596241920?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाराष्ट्र और गुजरात के स्थापना दिवस पर दोनों राज्यों के लोगों को बधाई दी। उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों की समृद्धि और गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना भी की। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, “महाराष्ट्र दिवस पर राज्य के लोगों को बहुत सारी शुभकामनाएं। राष्ट्र की प्रगति में इस राज्य ने अतुलनीय योगदान दिया है। महाराष्ट्र के लोगों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है। मैं राज्य के लोगों की समृद्धि की कामना करता हूं।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1520590677238714369?ref_src=twsrc%5Etfw
एक अन्य ट्वीट में मोदी ने कहा, “गुजरात के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं। महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महान लोगों की प्रेरणा से गुजरात के लोगों की उनकी विभिन्न उपलब्धियों के लिए सराहना की जाती है। आने वाले वर्षों में गुजरात की प्रगति जारी रहने की कामना करता हूं।”
https://twitter.com/narendramodi/status/1520591328635080704?ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

International Labour Day 2022: जिसके कंधों पर है देश की प्रगति, उसे रोजी-रोटी के लिए क्यों करना पड़ रहा है विरोध, हड़ताल और मार्च?



इसके साथ ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी गुजरात और महाराष्ट्र के लोगों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, “गुजरात दिवस पर गुजरात के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। अपने उद्यमी और लचीला लोगों के लिए जाना जाता है, गुजरात की हमारे देश की प्रगति में हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सभी गुजरातियों को शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिले।”

https://twitter.com/hashtag/GujaratDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
साथ ही एक अन्य ट्वीट में राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के लोगों को बधाई देते हुए लिखा, “महाराष्ट्र के लोगों को महाराष्ट्र दिवस की बधाई। संस्कृति और विरासत में समृद्ध, यह उत्कृष्ट लोगों का घर है, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया है। प्रदेश तरक्की की नई ऊचांइयों को छुए।”
https://twitter.com/hashtag/MaharashtraDay?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
यह भी पढ़ें

किसानों-मजदूरों से जूड़ने के लिए तेजप्रताप निकालेंगे आज ‘जनशक्ति यात्रा’



वहीं मराठी और गुजराती भाषा में ट्वीट करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने भी महाराष्ट्र और गुजरात दिवस के मौके पर दोनों राज्यों को शुभकामनाएं दी है। महाराष्ट्र को बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “देश को स्वराज्य, सुशासन, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र का संदेश देने वाली गौरवशाली सांस्कृतिक परंपराओं से समृद्ध वीरभूमि महाराष्ट्र के सभी नागरिकों को महाराष्ट्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं महाराष्ट्र की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।”

https://twitter.com/AmitShah/status/1520586302168526848?ref_src=twsrc%5Etfw
गुजराती भाषा में किए गए ट्वीट में अमित शाह ने लिखा, “गुजरात के स्थापना दिवस पर गुजरात के लोगों को बधाई। गांधीजी और सरदार पटेल के विचारों को आत्मसात करके गुजरात के मेहनती नागरिकों ने देश के विकास को हमेशा एक नई गति और दिशा दी है। मोदी जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार गुजरात की निर्बाध प्रगति के लिए समर्पित है। जय जय गरवी गुजरात!”
https://twitter.com/AmitShah/status/1520585044083064837?ref_src=twsrc%5Etfw

Home / New Delhi / राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत दिग्गज नेताओं ने महाराष्ट्र और गुजरात दिवस पर ट्वीट कर दी बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो