विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे नेता-
बताते चले कि आज की बैठक में ममता बनर्जी ने 22 विपक्षी दलों को राष्ट्रपति चुनाव पर चर्चा के लिए आमंत्रित किया था। जिसमें आप, टीआरएस, बीजू जनता दल, एआईएमआईएम और शिरोमणि अकाली दल के प्रतिनिधि इस बैठक में शामिल नहीं हुए थे। इस बैठक में एनसीपी से शरद पवार, प्रफुल्ल पटेल, सपा से अखिलेश यादव, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती, कांग्रेस की ओर से जयराम रमेश और मल्लिकार्जुन खड़गे, शिवसेना की तरफ से सुभाष देसाई और प्रियंका चतुर्वेदी, आरजेडी से मनोझ झा, एडी सिंह सहित अन्य दलों के नेता शामिल हुए।