28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandrayaan-3: पीएम मोदी ने किया अंतरिक्ष दिवस का एलान, इसरो ने किया धन्यवाद

Prime Minister Modi announced National Space Day : पीएम मोदी ने आज बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात कर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को ऐतिहासिक बताया। इस दौरान ऐलान किया है कि 23 अगस्त को नेशनल अंतरिक दिवस मनाया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Aug 2023, 10:16 AM IST

Prime Minister Modi announced National Space Day

Prime Minister Modi announced National Space Day

India celebrate August 23 as National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में इसरो कमांड सेंटर के मीटिंग हॉल पहुंचे। पीएम मोदी का हॉल में स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इसरो प्रमुख ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग को ऐतिहासिक बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए बड़ी घोषणा की है। प्रधानमंत्री ने ऐलान किया है कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया उस दिन को अब ‘National Space Day’ के रूप में मनाया जाएगा। इस पर इसरो ने प्रधानमंत्री का आधार जताया है। आइए जानते है पीएम मोदी ने क्या क्या ऐलान किया।


जहां लैंडर उतरा, वह पॉइंट शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा

वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये चांद के रहस्यों को खोलेगा। अब धरती की चुनौतियों के समाधान में भी मदद मिलेगी। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों आप जानते हैं कि स्पेश मिशन के टच डाउन को नाम दिए जाने की परंपरा है। चंद्रमा के जिस हिस्से पर चांद उतरा है भारत ने उसका नामकरण का फैसला लिया है। जहां लैंडर उतरा है, उस पॉइंट को शिवशक्ति के नाम से जाना जाएगा।

चंद्रयान 2 का लैंडिंग प्वाइंट का नाम होगा तिरंगा

प्रधानमंत्री मोदी ऐलान किया है कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब 'तिरंगा' कहलाएगा। ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती।

नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा 23 अगस्त

वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा है कि जिस दिन चंद्रयान-3 ने मून पर लैंड किया उस दिन को यानी 23 अगस्त को अब नेशनल स्पेस डे के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश के नौजवानों को प्रेरणा मिलती रहेगी। पीएम मोदी ने कहा कि देश आने वाले दिनों में साइंस एंड टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर बनेगा।

यह भी पढ़ें- Chandrayaan-3: लैंडर विक्रम से कैसे बाहर आया प्रज्ञान रोवर, ISRO ने जारी किया वीडियो