31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने शुक्रवार को 'उत्कल दिवस' के अवसर पर ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के निरंतर विकास की कामना की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 1 Apr 2022, 12:01 PM IST

‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर दी बधाई

‘उत्कल दिवस’ पर ओडिशा के लोगों को पीएम मोदी व राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्कल दिवस पर ओडिशा के लोगों को बधाई दी और इस अवसर पर उनकी खुशी एवं अच्छी सेहत की कामना की। तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उत्कल दिवस के अवसर पर ओडिशा के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि राज्य ने दुनिया के बाकी हिस्सों में शांति, प्रेम और अहिंसा का संदेश भेजा है।

बता दें, एक अप्रैल, 1936 को अलग राज्य के रूप में ओडिशा का गठन हुआ था, तब उसे बंगाल-बिहार-ओडिशा के संयुक्त प्रांत से अलग किया गया था। इसी याद में 'उत्कल दिवस' मनाया जाता है। पहले राज्य का नाम उड़ीसा था, जिसे 2011 में बदलकर ओडिशा कर दिया गया।


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर, ओडिशा के लोगों को शुभकामनाएं। ओडिशावासी भारत की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। ओडिया संस्कृति की विश्व स्तर पर प्रशंसा की जाती है। मैं भविष्य में ओडिशा के सतत विकास की कामना करता हूं।"

तो वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया, "ओडिशा दिवस पर, राज्य के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। जगन्नाथ, लिंगराज, कोणार्क और अन्य समृद्ध विरासतों के मंदिरों की भूमि, ओडिशा ने दुनिया को शांति और प्रेम का संदेश दिया, और हिंसा से खुद को दूर रखा। राज्य की समृद्धि के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस मौके पर ट्वीट करते हुए कहा, "ओडिशा दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर मैं एक अलग ओडिशा राज्य के गठन के विशिष्ट साधकों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आइए हम उड़िया राष्ट्र के स्वाभिमान को बनाए रखते हुए ओडिशा की समृद्धि के लिए अपने संयुक्त प्रयासों को मजबूत करना जारी रखें। बंदे उत्कल जननी।"

आपको बता दें, इस वर्ष 2022 में ओडिश में 87वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उत्कल प्रांत का गठन होने के बाद से ओरिशा ओडिशा अपनी समृद्ध भाषा, साहित्य, कला व संस्कृति तथा विशेष खाद्य व्यंजन व पेय समेत अन्य क्षेत्रों में आज पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल हुआ है।

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के रायगढ़ ओएनजीसी प्लांट में लगी भीषण आग, स्थिति अब नियंत्रण में