फिर उन्होंने मोहन भागवत से सीधे सवाल किए आखिर संघ को सिर्फ एक सांस्कृतिक संगठन समझा जाए या राजनीतिक संगठन भी माना जाए? खरगे का तर्क है कि आरएसएस के लोग सिर्फ संस्कृति पर ही नहीं, अर्थव्यवस्था, रक्षा नीति, विदेश नीति और यहां तक कि पाकिस्तान से रिश्तों तक पर सुविचारित राय पेश करते हैं। ऐसे में संघ को अपनी भूमिका खुलकर स्पष्ट करनी चाहिए। उन्होंने मांग कर दी कि अगर संघ राजनीति में इतनी सक्रियता रखना चाहता है, तो उसे खुद को राजनीतिक संगठन के तौर पर दर्ज कराना चाहिए, न कि सिर्फ सांस्कृतिक संस्था कहकर बचना चाहिए।