प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि दिल्ली को चारों तरफ से बैरिकेड लगाकर सील कर दिया गया। ट्रेनों की आवाजाही रोकी गई, मेट्रो सेवाएं ठप की गईं, इंटरनेट बंद किया गया और जगह-जगह जांच चौकियां बनाई गईं। उन्होंने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकार के तहत प्रदर्शन कर रहे युवक-युवतियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें हिरासत में लिया गया।