1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाबः AAP की सबसे कम उम्र की विधायक बनीं दुल्हन, पार्टी के कार्यकर्ता से रचाई शादी

AAP MLA Narinder Kaur: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सबसे कम उम्र की विधायक नरिंदर कौर भराज आज शादी के बंधन में बंध गई हैं। 28 साल की आप विधायक नरिंदर कौर ने पार्टी कार्यकर्ता मंदीप सिंह लक्खेवाल से शादी की।
2 min read
Google source verification
aap_mla.jpg

Punjab AAP MLA Narinder Kaur Bharaj Marries Party Worker Mandeep Singh

AAP MLA Narinder Kaur: विधायक बनते ही लोगों का रुतबा बढ़ जाता है। उनके पारिवारिक समारोह शाही होते हैं। अपने कार्यक्रमों को यादगार बनाने में विधायक-सांसद लाखों-करोड़ों खर्च कर देते हैं। लेकिन इस सामान्य धारणा से इतर पंजाब की एक विधायक ने बेहद सामान्य तरीके से शादी की है। पंजाब की इस विधायक ने पार्टी के एक कार्यकर्ता से ब्याह रचाया। इनकी शादी पटियाला के एक गुरुद्वारे में सामान्य तरीके से संपन्न हुई।

दुल्हन बनीं विधायक नरिंदर कौर भराज पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी के टिकट पर पहली बार विधान सभा सदस्य बनीं थी। 28 साल की नरिंदर कौर भराज ने पार्टी कार्यकर्ता मंदीप सिंह लक्खेवाल से आज शादी रचाया। पटियाला के रोरेवाल गांव में करीबी रिश्तेदारों की मौजूदगी में गांव के गुरुद्वारे में यह शादी समारोह सम्पन्न हुआ। इसमें मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर भी शामिल हुईं।


नर‍िंदर कौर भराज सबसे कम उम्र (28 साल) की व‍िधायक हैं। उन्होंने 2022 के पंजाब व‍िधानसभा चुनाव में संगरूर सीट पर जीत दर्ज की थी। कौर ने अपने वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व‍िजय इंदर स‍िंगला को 38,000 वोटों के अंतर से हताया था। व‍िजय इंदर पिछली सरकार में मंत्री थे, इसके बाद भी नर‍िंदर कौर ने उन्हें श‍िकस्‍त देकर जीत का परचम लहराया था।

यह भी पढ़ें - पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की दूसरी शादी, अरविंद केजरीवाल ने दी बधाई


विधयाक नरिंदर कौर के पति मनदीप सिंह लक्खेवाल भवानीगढ़ के लाखेवाल गांव के रहने वाले हैं। मंदीप की गिनती आप के सक्रिय कार्यकर्ताओं में होती है। वह व‍िधानसभा संगरूर में मीड‍िया इंचार्ज की भूम‍िका न‍िभा चुके हैं। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले मनदीप सिंह लक्खेवाल ने पिछले चुनाव में नरिंदर कौर के खूब प्रचार-प्रसार किया था। नरिंदर की जीत में उनकी भूमिका बहुत बड़ी मानी जाती है। आज दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें खाई।