कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं में पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर गुरप्रीत सिंह कांगड़, राजकुमार वेरका, बलबीर सिद्धू, श्याम सुंदर अरोड़ा और केवल सिंह ढिल्लन शामिल हैं। इसके साथ-साथ शिरोमणि अकाली दल के मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। पार्टी बदलने से पहले आज इन नेताओं ने हाल ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुनील जाखड़ से मुलाकात की थी। एक समाचार एजेंसी ने कांग्रेस के इन नेताओं की बीजेपी नेता सुनील जाखड़ से मुलाकात की वीडियो पोस्ट की है।