3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, जानें किस सीट से लड़ेंगे चुनाव

अमरिंदर सिंह ने कहा, "हम पहली सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "22 उम्मीदवारों में से दो माझा के दो, दोआबा के तीन और मालवा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दूसरी सूची दो दिनों में जारी होने की संभावना है।"
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 23 Jan 2022, 4:37 PM IST

Punjab Election 2022 Amarinder Singh announces PLC candidates 1st list

Punjab Election 2022 Amarinder Singh announces PLC candidates 1st list

पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रविवार को अपनी पार्टी के 22 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट जारी करते हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि इन सभी उम्मीदवारों की मजबूत राजनीतिक साख है और वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में जाने-माने चेहरे हैं। इसके साथ ही अमरिंदर सिंह ने घोषणा की कि वो नवजोत सिंह सिद्धू को जीतने नहीं देंगे। रविवार को पंजाब लोक कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची को जारी करते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा, "हम पहली सूची में 22 उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं।" उन्होंने कहा, "22 उम्मीदवारों में से दो माझा के दो, दोआबा के तीन और मालवा क्षेत्र से 17 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। दूसरी सूची दो दिनों में जारी होने की संभावना है।"

सीटों पर बरकरार रखा है कास्ट इक्वैशन

दरअसल, पंजाब लोक कांग्रेस को वर्तमान में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत राज्य की 117 में से 37 सीटें मिली हैं, पार्टी के लिए संभवत: पांच और सीटों पर चर्चा अभी भी जारी है। इस सूची के अनुसार अमरिंदर सिंह पटियाला से मैदान में उतरेंगे। अमरिंदर सिंह ने कहा कि 22 उम्मीदवारों में से 2 उम्मीदवार माझा से, 3 दोआबा से और 17 मालवा क्षेत्र से मैदान में हैं। इस सूची पर नजर डालें तो 8 अन्य जाट सिख हैं। इन उम्मीदवारों में से 4 SC समुदाय के हैं, तीन OBC समुदाय के हैं, जबकि 5 हिंदू चेहरे हैं। एक नजर लिस्ट पर :

-पंजाब कांग्रेस के पूर्व सचिव कमलदीप सैनी और प्रभारी (संगठन) पीएलसी के महासचिव को खरड़ से चुनाव लड़ेंगे।
-लुधियाना जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे जगमोहन शर्मा लुधियाना पूर्व से मैदान में उतरेंगे।
-पूर्व सहकारिता मंत्री के बेटे सतिंदरपाल सिंह ताजपुरी लुधियाना दक्षिण से चुनाव लड़ेंगे।
-शिअद के पूर्व विधायक और दिवंगत डीजीपी इजहार आलम खान की पत्नी फरजाना आलम खान मालवा क्षेत्र के मलेरकोटला से चुनाव लड़ेंगी।

यह भी पढ़े - पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 34 उम्मीदवारों को दिया टिकट

पहले ही अमरिंदर ने कर दिया था ऐलान

शनिवार को ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आगामी विधानसभा चुनाव में अपने गृह क्षेत्र पटियाला अर्बन से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि "पटियाला से चुनाव लड़ूंगा, 300 साल पुराने अपने परिवार का घर नहीं छोड़ूंगा। अपनी सरकार की उपलब्धियों और केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों के आधार पर वोट मांगूंगा।"

पंजाब लोकदल की सीटें और बढ़ सकती हैं

बता दें कि पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए अमरिंदर सिंह की पार्टी लोक कांग्रेस को वर्तमान में भारती भाजपा और शिअद (संयुक्त) के साथ गठबंधन के तहत राज्य की 117 में से 37 सीटें मिली हैं, पार्टी के लिए संभवत: पांच और सीटों पर चर्चा अभी भी जारी है।

2007 में इस सीट पर दिखा था अमरिंदर का जादू

PLC की 37 सीटों में से अधिकतम 26 मालवा क्षेत्र से हैं, जिसे कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने 2007 के विधानसभा चुनावों में अकेले दम पर कांग्रेस के लिए गेम-चेंजर में तब्दील कर दिया था।

गौर हो कि नवंबर, 2021 में, अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था और जल्द ही अपनी पार्टी का गठन किया था। इसके बाद कृषि कानून की वापसी के बाद उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन कर लिया था।

यह भी पढ़े - भगवंत मान का सीएम चन्नी को चैलेंज, दम है तो धुरी सीट से लड़ें चुनाव

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय