5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम ओपी सोनी के खिलाफ एक्शन की तैयारी, बड़े घोटाले में सामने आया नाम

Punjab Sanitizer Scam: पंजाब कांग्रेस के एक और नेता का नाम भ्रष्टाचार के मामले में सामने आया है। इस मामले में राजस्व विभाग ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही इसकी रिपोर्ट सीएम भगवंत मान को भी सौंपी जाएगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 23 Jun 2022, 3:37 PM IST

Punjab former Deputy CM OP Soni’s Sanitiser sca, revenue department

Punjab former Deputy CM OP Soni’s Sanitiser sca, revenue department

पंजाब कांग्रेस के नेताओं के लिए आए दिन कोई न कोई नई मुश्किल खड़ी हो रही है। पूर्व में कांग्रेस के शासनकाल में हुए घोटालों की परतें वर्तमान की आप सरकार एक एक कर खोल रही है। पहले पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, फिर संगत सिंह गिलजियां के बाद अब पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ओपी सोनी के खिलाफ भी एक्शन लेने की तैयारी चल रही है। ओपी सोनी पर कोरोना के दौरान तीन गुना कीमत पर सैनिटाइजर खरीदने के आरोप लगे हैं और इसका पूरा रिकार्ड अब पंजाब के राजस्व विभाग ने स्वास्थ्य विभाग के सचिव से मांगी है। इसके बाद रिपोर्ट के तहत ही एक्शन लिया जाएगा।

क्या है मामला?
पंजाब के राजस्व विभाग के अनुसार , कांग्रेस के शासनकाल में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहते हुए ओपी सोनी ने सेनिटाइजर महंगे दाम पर खरीदा था। चुनाव आयोग ने पंजाब हेलथ सिस्टम कॉर्पोरेशन के जरिए 54.54 पैसे की कीमत पर 1 लाख 80 हजार में सेनिटाइजर की बोतलें खरीदीं थीं। यही सेनिटाइजर पूर्व मंत्री ओपी सोनिया ने 160 रुपये प्रति बोतल के हिसाब से खरीदीं थीं। ये दाम चुनाव आयोग द्वारा खरीदें गए सेनिटाइजर से तीन गुना है।

ओपी सोनी रखेंगे अपना पक्ष
इन आरोपों के बाद बुधवार को ओपी सोनी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना पक्ष भी रखने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से वो ऐसा नहीं कर पाए। इसके पीछे की वजह उन्होंने कांग्रेस हाई कमान द्वारा दिल्ली बुलावा को बताया है। उन्होंने कहा है कि वो जल्द ही इस मामले पर अपना पक्ष रखेंगे। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि महामारी के दौरान खर्च किये गए पैसे आपदा प्रबंधन कोष से लिया था।

यह भी पढ़े- महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा योजना के कारण PRTC कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, पंजाब सरकार ने साधी चुप्पी

जल्द ही लिया जाएगा एक्शन
इस मामले पर राजस्व विभाग इस मामले की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग सचिव अजय शर्मा से खरीद की मूल प्रति के साथ मांगी है। इसकी रिपोर्ट पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भेजी जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में ओपी सोनी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

यह भी पढ़े- 'अग्निपथ' का विरोध कर रहे युवाओं ने Punjab CM मान के काफिले को रोका, फिर ...