पुरानी पेंशन योजना सरकारी कर्मचारियों और सरकारी खजाने के बीच विवाद का विषय रही है। जहां झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसी कई राज्य सरकारों ने पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने की घोषणा की है, वहीं हजारों सरकारी कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन प्रणाली को बहाल करने की मांग को लेकर गुजरात में हाल ही में विरोध प्रदर्शन किया। भारत के राजस्थान, झारखंड और छत्तीसगढ़ जैसे गैर-भाजपा शासित राज्यों में पुरानी पेंशन योजना लागू किए जाने के बाद अब पंजाब में भी इसकी मांग उठने लगी है। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कर्मचारियों को एक खुसखबरी दी है।