31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

G20 समिट में शामिल होने के लिए भारत नहीं आएंगे पुतिन, क्रेमलिन ने दी जानकारी

G20 Summit: दिल्ली में सितंबर के पहले महीने में होने वाली G20 की बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prashant Tiwari

•

Updated: 25 Aug 2023, 4:39 PM IST

 Putin will not come to India to attend G20 summit, Kremlin informed

दिल्ली में सितंबर के पहले महीने में होने वाली G20 की बैठक में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शामिल नहीं होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत में सितंबर में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लिए यात्रा की योजना नहीं बना रहे हैं। उनका ध्यान एक विशेष सैन्य अभियान पर हैं।

ICC ने जारी किया है अरेस्ट वारंट

बता दें कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर यूक्रेन में युद्ध अपराधों का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट (आईसीसी) ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस कानून के मुताबिक विदेश यात्रा करते समय व्लादिमीर पुतिन को गिरफ्तार किए जाने का जोखिम है। हालांकि, क्रेमलिन ने कोर्ट के सारे आरोपों को सिरे से खारिज किया है।

BRICS की बैठक में VC के जरिए हुए थे शामिल

इंटरनेशनल क्रिमनल कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के कारण पुतिन दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स के नेताओं की मीटिंग में शामिल नहीं हो पाए थे। उन्होंने इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भाग लिया था। इस दौरान पुतिन ने कहा कि रूस ने उन लोगों का समर्थन करने का फैसला किया है जो अपनी संस्कृति, अपनी परंपराओं, अपनी भाषा और अपने भविष्य के लिए लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Delhi Police ने जारी की एडवाइजरी, तीन दिन बंद रहेंगी ये सड़कें; जानिए क्यों लिया गया ये फैसला