पुलिस जांच में सामने आया कि गुरुग्राम के सेक्टर-57 स्थित सुशांत लोक फेज-2 में 25 वर्षीय राधिका यादव की हत्या उनके पिता ने की। पुलिस के मुताबिक, राधिका यादव टेनिस अकादमी चला रही थीं, जिससे पिता दीपक यादव नाराज थे। उन्होंने राधिका से कई बार अकादमी बंद करने के लिए कहा था, लेकिन राधिका ने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और पिता ने गोली मारकर बेटी की हत्या कर दी।