1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी पर एक्शन से भड़की कांग्रेस, कहा- लोकतंत्र की ‘अर्थी’ उठी, बुलाई अर्जेंट मीटिंग

Rahul Gandhi Lok sabha Membership: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द किए जाने से कांग्रेस बुरी तरह से भड़क उठी है। लोकसभा सचिवालय का आदेश आते ही कांग्रेस के नेताओं का हमला शुरू हो गया है। इस मामले में कांग्रेस ने शाम पांच बजे एक अर्जेंट मीटिंग बुलाई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 24 Mar 2023, 3:49 PM IST

oppon_leaders.jpg

Rahul Gandhi disqualified as a Member of Lok Sabha Congress Reaction

Rahul Gandhi Lok sabha Membership: 'मोदी सरनेम' वाले मानहानि मामले में सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की कैद की सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से हाथ होना पड़ा। शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय की ओर से पत्र जारी कर केरल के वायनाड सांसद राहुल गांधी की सदस्यता को रद्द करने का फरमान जारी कर दिया गया। जैसे ही लोकसभा सचिवालय का यह आदेश सामने आया, वैसे ही कांग्रेस बुरी तरह से हड़क उठी है। आदेश आते ही कांग्रेस के नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला तेज कर दिया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मामले में शाम पांच बजे अर्जेंट मीटिंग बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। दूसरी ओर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इंडियन डेमोक्रेसी ओम शांति कहते हुए इस फैसले को लोकतंत्र की अर्थी उठाने वाला करार दिया।

खरगे बोले- जरूरत पड़ी तो जेल भी जाएंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी ने उन्हें (राहुल गांधी) को अयोग्य ठहराने के सभी तरीके आजमाए। जो सच बोल रहे हैं उन्हें वो रखना नहीं चाहते लेकिन हम सच बोलते रहेंगे। हम जेपीसी की मांग जारी रखेंगे, जरूरत पड़ी तो लोकतंत्र बचाने के लिए जेल जाएंगे।

अडानी पर सवाल उठाने के समय से शुरू हुई साजिशः केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि जब राहुल गांधी ने अडानी पर प्रधानमंत्री से सवाल पूछे थे उसी समय से इन्होंने इस प्रकार साजिश राहुल गांधी की आवाज को दबाने के लिए शुरू कर दी थी। मोदी सरकार के मंत्रियों ने कई बार राहुल गांधी के खिलाफ गलत आरोप लगाए।

केसी वेणुगोपाल ने आगे कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी को बोलने का और अपना पक्ष रखने का मौका भी नहीं दिया गया। ये साफ-साफ भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी और तानाशाह वाले मनोभाव को दर्शाता है। उनके अलावा कांग्रेस के कई और नेताओं ने भी सरकार पर हमला बोला है।


भारत जोड़ो यात्रा से बढ़ी राहुल की लोकप्रियता, सरकार डरी हुई हैः अधीर रंजन चौधरी


इधर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो BJP सरकार से बाहर हो जाएगी।


राहुल ओबीसी समाज को गाली देने का काम करे थेः भूपेंद्र यादव


इधर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि क्या एक पूरे समाज को चोर बोल सकते हैं? क्या कांग्रेस जैसी पार्टी के लिए छोटे समाज और OBC समाज का अपमान करना और माफी भी न मांगना ही अभिव्यक्ति की आज़ादी है। गाली देने में और आलोचना करने में अंतर है। वे(राहुल गांधी) OBC समाज को गाली देने का काम कर रहे थे जिसकी वजह से उन्हें सजा हुई।

स्पीकर ने उचित फैसला लियाः रामदास अठावले

राहुल की सांसदी जाने पर एक और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि स्पीकर को अधिकार है कि वे ऐसी स्थिति में किसी सांसद को अयोग्य घोषित कर सकते हैं। सूरत ज़िला अदालत के फैसले के बाद ये निर्णय लेना बहुत जरूरी था, स्पीकर ने उचित फैसला लिया है।

यह भी पढ़ें - राहुल गांधी लोकसभा से अयोग्य घोषित, संसद सदस्यता रद्द, कल ही हुई थी दो साल की सजा

ये किसी समाज के संबंध में नहीं है जो लोग पैसे लेकर भागे, जैसे ललित मोदी, नीरव मोदी और विजय माल्या वे क्या पिछड़े समाज से थे? ये लोग ऐसी अनुभूति बना रहे हैं कि राहुल गांधी ने पिछड़े समाज के बारे में बोला है: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय