scriptRahul Gandhi disqualified as a Member of Lok Sabha in defamation case | राहुल गांंधी लोकसभा से अयोग्य घोषित, संसद सदस्यता रद्द, कल ही हुई थी दो साल की सजा | Patrika News

राहुल गांंधी लोकसभा से अयोग्य घोषित, संसद सदस्यता रद्द, कल ही हुई थी दो साल की सजा

locationनई दिल्लीPublished: Mar 24, 2023 02:44:47 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

Rahul Gandhi Lok Sabha Membership: कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी लोकसभा सदस्यता समाप्त हो गई है। कांग्रेस नेता की सांसदी मानहानि केस में सूरत कोर्ट द्वारा दो साल की जेल की सजा सुनाए जाने के बाद समाप्त की गई।

 

rahul_gandhi_2.jpg
Rahul Gandhi disqualified as a Member of Lok Sabha in defamation case

Rahul Gandhi Lok Sabha Membership: कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। राहुल गांधी की सांसदी मानहानि केस में दो साल की कैद की सजा सुनाए जाने के बाद समाप्त हुई। मोदी सरनेम वाले मानहानि मामले में राहुल गांधी को गुरुवार को गुजरात की सूरत कोर्ट ने दो साल के कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद से उनकी सांसदी पर खतरा मंडरा रहा था। जनप्रतिनिधित्व कानून के तहत भारत में किसी भी सांसद या विधायक को किसी भी मामले में दो साल की सजा सुनाए जाने पर उसकी सदस्यता समाप्त किए जाने का प्रावधान है। जिसके तहत आज शुक्रवार 24 मार्च को राहुल गांधी की सांसदी समाप्त कर दी गई। सूरत कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के एक दिन बाद आज लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द कर दी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.