29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / MK स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी की ब्रीफिंग, परिसीमन बिल को लेकर बड़ा बयान

MK स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी की ब्रीफिंग, परिसीमन बिल को लेकर बड़ा बयान

चेन्नई में स्टालिन से मुलाकात के बाद राहुल गांधी और INDIA गठबंधन नेताओं ने बैठक की जानकारी दी। स्टालिन बोले, विधेयक गिरा तो तमिलनाडु का संरक्षण खतरे में। पूरी खबर पढ़ें।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anand Prakash Yadav

•

Updated: 29 Nov 2026, 7:30 PM IST

INDIA alliance

परिसीमन बिल पर DMK सरकार को समर्थन देने पर अडिग, Photo- ANI

Delimitation Bill 2026: राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के नेताओं ने परिसीमन विधेयक को लेकर DMK प्रमुख स्टालिन के साथ हुई बैठक में चर्चा की। बैठक के बाद राहुल गांधी ने प्रेस ब्रीफिंग में परिसीमन को लेकर हुई चर्चा का ब्योरा रखा।
रिपोर्ट के अनुसार, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने चेन्नई स्थित स्टालिन के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और परिसीमन विधेयक के समर्थन पर पुनर्विचार करने की अपील की। यह बैठक सोमवार से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र से ठीक पहले हुई।
बैठक के बाद एमके स्टालिन ने कहा कि विधेयक गिरने पर तमिलनाडु को मिलने वाला न्यूनतम संरक्षण भी खत्म हो सकता है और उनके पास समर्थन के अलावा कोई विकल्प नहीं है।

राहुल बोले: परिसीमन तमिल भाषा, संस्कृति पर खतरा

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, हमे नहीं पता कि DMK ने क्या कहा है, हमने स्टालिन से कहा कि परिसीमन (डिलिमिटेशन) तमिल संस्कृति, भाषा और लोगों के लिए एक खतरा है। परिसीमन के बाद एक बार जब BJP लोकसभा की 850 सीटों को फिर से तय कर देगी, तो भारत में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और तमिल संस्कृति व भाषा पर पूरी तरह से हमला शुरू हो जाएगा।
हमने भाई स्टालिन से, जो तमिलनाडु के कट्टर समर्थक हैं, आग्रह किया कि उन्हें अपने राज्य की रक्षा करनी चाहिए। उन्होनें कहा कि, RSS एक तमिल-विरोधी ताकत है, जो तमिल संस्कृति के विचार से नफरत करती है। इसीलिए हम सभी से अपील करते हैं कि BJP को अपने मकसद में कामयाब न होने दें।

स्टालिन अपने फैसले पर अडिग

सोनिया गांधी, राहुल गांधी और INDIA गठबंधन के अन्य नेताओं से मुलाकात के बाद, DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने कहा, अगर 1971 की जनगणना के आधार पर परिसीमन (डिलिमिटेशन) किया जाता है, तो तमिलनाडु पर बुरा असर पड़ेगा, कुल मिलाकर दक्षिणी राज्यों पर इसका असर होगा। खासकर दक्षिणी राज्यों की राजनीतिक पार्टियों के लिए, यह अस्तित्व की लड़ाई है। ऐसे हालात में, इस बिल का समर्थन करने के अलावा कोई और रास्ता नहीं है। कोई दूसरा विकल्प भी मौजूद नहीं है।

संसद में अपनी ताकत का इस्तेमाल करके, हमने अगले 25 सालों के लिए तमिलनाडु के राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित कर लिया है। इस मामले में कोई भी भावुक या जल्दबाजी में फैसला लेने की गुंजाइश बिल्कुल नहीं है। अन्ना से लेकर स्टालिन तक, हमने राज्यों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है, और हम इस संघर्ष में जरूर जीतेंगे। पूरे भारत से आए नेताओं के बीच भी हमारा रुख वही है- जो पहले था, जो आज है और जो हमेशा रहेगा। तमिलनाडु सबसे पहले है।