6 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Blocs Protest: आकाशवाणी भवन पर डटे कांग्रेस नेता, राहुल गांधी बोले- देश में खत्म हो चुका है लोकतंत्र, किरेन रिजिजू ने किया पलटवार

INDIA Bloc protest: निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दफ्तर तक विरोध मार्च निकाले जाने और पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग और तेज हो गया है। विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप देखने को मिले।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Oct 06, 2026

INDIA Bloc protest

INDIA Bloc protest (Photo-ANI)

India Blocs Protest : नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के दफ्तर का घेराव करने निकले विपक्षी सांसदों को रोके जाने के बाद दिल्ली में सियासी घमासान और तेज हो गया है। आकाशवाणी भवन परिसर में रोके जाने पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सीधे चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए, तो वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने का गंभीर आरोप लगाया।

चुनाव प्रक्रिया को तबाह कर दिया गया : राहुल गांधी

आकाशवाणी भवन परिसर में विपक्षी सांसदों के साथ धरने पर बैठे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो चुका है। पूरा देश जानता है कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने मिलकर देश की चुनाव प्रक्रिया को तबाह कर दिया है। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने एक तरह से देश को हाईजैक कर लिया है और हम संविधान व लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि हम केवल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और अन्य दो चुनाव आयुक्तों से मुलाकात करना चाहते हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सभी विपक्षी सांसद सिर्फ उनसे बातचीत कर अपने सवाल पूछना चाहते हैं। समझ नहीं आता कि निर्वाचन आयोग हमसे बात क्यों नहीं करना चाहता? उन्होंने आगे कहा कि विपक्ष के लगभग 300 सांसद तथाकथित निष्पक्ष निर्वाचन आयोग से मिलकर बंगाल, हरियाणा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के चुनावों से जुड़े सवाल पूछना चाहते हैं, लेकिन आयोग जवाब देने से भाग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अगर वोट चोरी नहीं किए गए होते तो चुनाव आयोग तुरंत मिलने को तैयार हो जाता।

2014 से जारी नौटंकी बंद करे कांग्रेस: किरेन रिजिजू

विपक्ष के इस प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी और उनकी मंडली द्वारा आए दिन किए जाने वाले ड्रामे को खत्म करने का समय आ गया है। यह ड्रामा 2014 से चल रहा है। आखिर यह कब तक चलेगा? उन्होंने कहा कि जब जनता जनादेश नहीं देती, तो ये चुनाव आयोग को चोर बताने लगते हैं और जब कोर्ट माफी मांगने को कहता है, तो कोर्ट पर ही भरोसा न होने का आरोप लगाने लगते हैं। रिजिजू ने राहुल गांधी को सलाह देते हुए कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं से देश की निस्वार्थ सेवा करना सीखना चाहिए। केवल राजनीतिक ड्रामे से जनसमर्थन नहीं मिलता।

देश विरोधी ताकतों के एजेंडे को हवा देने का आरोप

किरेन रिजिजू ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी से मेरी दूसरी गुजारिश है कि वे भारत विरोधी ताकतों की बातों को फैलाना बंद करें। विदेशी ताकतें और भारत विरोधी तत्व लगातार ऐसी बातें फैलाते हैं, जिनसे भारत कमजोर हो, उसकी संवैधानिक संस्थाओं की साख गिरे और लोगों को गुमराह किया जा सके। कम से कम कांग्रेस को तो इन बातों को नहीं दोहराना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश ‘विकसित भारत’ बनने की ओर बढ़ रहा है। देश बदल चुका है। अब सिर्फ किसी खास परिवार में जन्म लेने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। देश के युवा बदल गए हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग