टिकटिंग सिस्टम में 'माई ट्रांजेक्शन' नामक एक नई सुविधा भी आई है, जिसमें यूजर यात्रा की तारीख, बुकिंग की तारीख, आगामी यात्रा और पूरी यात्रा के आधार पर टिकट बुक को देख सकता है। नए यूजर इंटरफेस ने मोबाइल, डेस्कटॉप, लैपटॉप और टैबलेट में आसानी से टिकट बुकिंग करने की सुविधा प्रदान की है। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेलवे नेटवर्क है, जिसकी लंबाई 67,000 किलोमीटर से अधिक है। प्रतिदिन 2.4 करोड़ यात्री ट्रेनों में यात्रा करते हैं।