30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुजरात जीत पीएम मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक : राजनाथ सिंह

Rajnath Singh said Gujarat victory गुजरात विधान सभा की मतगणना में जो रिजल्ट आ रहे हैं, उसके अनुसार भाजपा गुजरात में सरकार बना रही है। भाजपा रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Dec 2022, 2:42 PM IST

rajnath_singh.jpg

गुजरात जीत पीएम मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक : राजनाथ सिंह

गुजरात विधान सभा की मतगणना में भाजपा एक रिकॉर्ड जीत की तरफ बढ़ती नजर आ रही है। गुजरात चुनाव में भाजपा की जीत से उत्साहित केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है। गुजरात में सत्ता समर्थक लहर है। संसद भवन परिसर में मीडिया से बात करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुजरात से आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह उनके (भाजपा) लिए कोई आश्चर्य की बात नहीं है और न ही वे इससे अचंभित हैं। उन्होंने आगे कहा कि, गुजरात की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बहुत विश्वास करती है और यह जीत प्रधानमंत्री के प्रति गुजरात की जनता के विश्वास का प्रतीक है।

भाजपा 22 सीटों पर विजयी - चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के अनुसार, गुजरात में भाजपा 22 सीटों पर जीत दर्ज़ कर 136 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 2 सीट पर जीत दर्ज़ कर 14 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी 1, निर्दलीय 2 और AAP 5 सीटों पर आगे चल रही है, मतगणना जारी है।

गुजरात की जनता के प्रति आभार - प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे का जिक्र करते हुए गुजरात की जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम बताया तो वहीं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे गुजरात के मॉडल की स्वीकार्यता करार देते हुए बड़ी जीत दिलाने के लिए गुजरात की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें - हिप्र व गुजरात नतीजे के बाद आम आदमी पार्टी बनेगी राष्ट्रीय पार्टी, मनीष सिसोदिया ने दी बधाई

यह भी पढ़ें - क्रिकेट खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा ने बनाई बड़ी बढ़त